बिनानी का उम्र के 70वें पड़ाव पर सीखने का अनूठा जुनून

बिनानी का उम्र के 70वें पड़ाव पर सीखने का अनूठा जुनून
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने पत्रकारिता की डिग्री हासिल कर पेश की प्रेरणादायी मिसाल

बीकानेर, 18 नवंबर। ‘सीखने की कोई उम्र नहीं होती और ज्ञान अर्जित करने की कोई सीमा नहीं होती’—इस प्रेरणादायी विचार को अपने जीवन में चरितार्थ करते हुए कॉलेज शिक्षा के पूर्व प्राचार्य, प्रख्यात चिंतक एवं लेखक प्रोफेसर डॉ. नरसिंह बिनानी ने उम्र के 70वें पड़ाव पर पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर समाज के सामने एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। उन्होंने यह परीक्षा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा से जून 2026 में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता और साहित्यिक योगदान

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

सामान्यतः लोग इस उम्र में शैक्षणिक गतिविधियों से दूरी बना लेते हैं, किंतु प्रोफेसर डॉ. बिनानी ने अपनी जिजीषा और प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए पत्रकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषय में औपचारिक डिग्री हासिल की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात भी उनकी साहित्यिक यात्रा निरंतर जारी रही है, जिसके तहत अब तक उनकी दो हिंदी काव्य रचनाएं, दो हिंदी हाइकु रचनाएं और एक युवा मोटिवेशनल आर्टिकल सहित कुल 5 पुस्तकों का लेखन व प्रकाशन हो चुका है।

चार दशकों का शिक्षण अनुभव और सामाजिक सरोकार

चार दशक से अधिक समय तक शिक्षा जगत को अपनी सेवाएं देने वाले डॉ. बिनानी एक कुशल शिक्षाविद के साथ-साथ एक सक्रिय रचनाकार भी हैं। वे युवाओं के व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, स्वावलंबन और जीवन-मूल्यों जैसे समसामयिक विषयों पर निरंतर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करना और युवा पीढ़ी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत

पत्रकारिता की यह डिग्री उनके लिए केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि जनसंचार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक घटनाओं को अधिक व्यापक व व्यवस्थित दृष्टिकोण से समझने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उनकी यह सफलता आज की युवा पीढ़ी को यह संदेश देती है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई निश्चित आयु सीमा नहीं होती। वास्तव में, डॉ. बिनानी ने यह सिद्ध कर दिया है कि उम्र केवल एक संख्या है और सीखने का जुनून इंसान को हमेशा युवा बनाए रखता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *