जिला कलेक्टर ने दिए ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश

जिला कलेक्टर ने दिए ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 28 सितंबर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर और शहरी सेवा शिविर को लेकर संबंधित विभागों के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्टर ने सभी एसडीएम को इन शिविरों की मॉनिटरिंग अच्छे से करने, डेटा क्रॉस करने और डेटा अपलोड खुद की देखरेख में करने के निर्देश दिए। बैठक में बिना सूचना दिए अनुपस्थित रहने पर वन और आयोजना विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

यूडीआईडी कार्ड और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर फोकस

pop ronak

दिव्यांग शिविर: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान, जिला कलेक्टर ने दिव्यांगों के लिए यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनाने को लेकर आगामी सात दिन तक पीबीएम अस्पताल में ही कैंप लगाने के निर्देश दिए, ताकि बड़ी संख्या में कार्ड जारी किए जा सकें। यूडीआईडी कार्ड नहीं बनने से दिव्यांगों को विकलांगता पेंशन नहीं मिल पाती है। शिविर प्रभारी आईएएस प्रशिक्षु सुश्री स्वाति शर्मा को बनाया गया है।

कन्यादान और पालनहार: जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का प्रसार करने और एससी-एसटी वर्ग के लोगों का विवाह प्रमाण पत्र एक साल के अंदर जारी कर इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। पालनहार योजना को लेकर उन्होंने कहा कि जिन महिलाओं को विधवा पेंशन मिल रही है, उनके बच्चों को पालनहार योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं, यह भी सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए संबंधित स्कूल प्रिंसिपल और ग्राम विकास अधिकारी को समन्वय से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

बिजली और पशु वैक्सीनेशन में धीमी प्रगति पर नाराजगी
ऊर्जा विभाग: जिला कलेक्टर ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा में ढीले तारों को लेकर प्राप्त हुई 490 परिवेदनाओं में से 251 के लंबित रहने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बिजली के ढीले तारों के मामले में राज्य का औसत 5 पोल लगाने का है, जबकि जिले का मात्र 2 है। उन्होंने इसे हर हाल में बढ़ाने और ठेकेदार की ढिलाई बर्दाश्त न करने के निर्देश दिए।

पशुपालन विभाग: पशुओं में वैक्सीनेशन की प्रगति राज्य औसत 54% के मुकाबले मात्र 15% होने पर जिला कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द प्रोग्रेस बढ़ाने का निर्देश दिया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
जिला कलेक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रोग्रेस बढ़ाने, स्वामित्व योजना के तहत 4000 मैप कैंप के दौरान ही बंटवाने, किसानों को मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना से जोड़ने, स्कूलों के लिए विधायक मद से पैसा लेने को लेकर विधायकों के पास प्रपोजल भिजवानेे, तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में खाजूवाला की प्रोग्रेस बढ़ाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला कलेक्टर के अलावा नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता, सीईओ जिला परिषद श्री सोहन लाल समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी और वीसी के जरिए जिले के सभी एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *