विएलियंट पब्लिक स्कूल में ‘महिला शक्ति सम्मान समारोह’ आयोजित

विएलियंट पब्लिक स्कूल में महिला शक्ति सम्मान समारोह आयोजित
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर , 29 सितंबर। विलिएंट पब्लिक सेकेंडरी स्कूल, (एफसीआई गोदाम के पास, चुंगी चौकी, बंगला नगर, बीकानेर) में नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर ‘महिला शक्ति सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया।
सम्मानित अतिथि और प्रमुखता
इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सुमन छाजेड़ (जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बीकानेर) मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. बेनजीर अली, डॉ. शमीम अख्तर, मजदूर नेता शबनम बानो, और लक्ष्मी गुप्ता शामिल थीं।अतिथियों ने चिकित्सा विभाग, नगर निगम, आंगनबाड़ी, राजस्थान पुलिस आदि क्षेत्रों की लगभग 50 से अधिक महिलाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आयोजन और संचालन
कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं को सफल बनाने में हसन अली गौरी (पूर्व पार्षद), प्रहलाद सिंह चौधरी, मकबूल खान, हरि जाट, रिजवान खन्ना, कादिर गौरी, और आरिफ गौरी ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन नाजिया मैडम ने किया, और अंत में स्कूल की डायरेक्टर रमनदीप चौधरी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *