मौसम विभाग (IMD) ने अभी-अभी राजस्थान के 17 जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया

बीकानेर में तेज हवा के साथ भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', चूरू, झुंझुनूं और सीकर में भी आसार
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर, 29 सितंबर 2025। राजस्थान में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन मौसम ने एक बार फिर पलटी खाई है। मौसम विभाग (IMD) ने अभी-अभी प्रदेश के 17 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 3 घंटों के भीतर सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, जालोर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, बीकानेर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, और चित्तौड़गढ़ जिलों में मौसम बदलने की चेतावनी है। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मौसम विभाग ने बताया कि यह मौसमी बदलाव उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बने एक ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण हो रहा है। इसी तंत्र के प्रभाव से सोमवार को जोधपुर के ग्रामीण इलाकों में भी हल्की बारिश हुई, जिससे पाल गाँव में सड़कों पर पानी बहने लगा। नागरिकों को मेघगर्जन और तेज हवा के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि मानसून की विदाई के बावजूद यह तंत्र कई जिलों में अस्थिर मौसम जारी रखेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *