बीकानेर जिला कलेक्टर के अनुसार कांग्रेस 4 में भाजपा 2 में व निर्दलय 1 में आगे

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 5.25 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 1,862 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर दिया
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 17 नवम्बर। आदर्श चुनाव अचार संहिता की पालना हेतु निर्वाचन विभाग पूरी तरह से सक्रीय है। इसके चलते विधानसभा चुनाव खर्च मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ के लेखा दल ने अभ्यर्थियों के रजिस्टर के साथ किए गए मिलान में आए अंतर पर असहमति जताने पर लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के तीन अभ्यर्थियों को अंतर सही करवाने के लिए नोटिस दिए हैं।
पुरे जिले में यह पता चलता है कि कोन कौन खर्च करने के मामले में आगे है। जब ये आंकड़े देखे तो पता चला की लगभग राजनैतिक रुप से भी जो लोग अभी चुनाव खर्चों में आगे हैं वो ही चुनाव जितने की दौड़ में भी आगे चल रहें हैं। वास्तविक रूप से कौन कहां से आगे रहेगा यह तो 3 दिसम्बर को ही परिणाम आने पर पता चलेगा। कोई भारी भरकम खर्च करके भी पिछड़ जाता है कोई अपनी छवि व सेवा कार्यों की बदौलत जित जाता है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि प्रथम व्यय मिलान में लूणकरणसर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुमित गोदारा ने अपने व्यय रजिस्टर में अब तक का चुनाव खर्च 279289 बताया है, जबकि शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर में 374189 आंंका गया है। इस प्रकार चुनाव खर्च में 94900 रुपए का अंतर पाया गया है।
निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र बेनीवाल ने 134502 ही खर्चा बताया है, जबकि शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर में 336534 आंका है। कुल 202032 का अंतर मिला है। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र मूंड ने 328310 चुनाव खर्च बताया है, जबकि शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर में 392310 आंका है। मूंड के खर्च में 64 हजार रुपए का अंतर पाया गया है। इस पर रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी कर अंतर सही कराने काे कहा है। दैनिक रजिस्टर एवं लेखा दल के शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर से मिलान करवाने नहीं पहुंचे। अनुपस्थित रहे सभी 16 अभ्यर्थियों को भी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किए गए हैं।

सातों विधानसभा के प्रमुख प्रत्याशियाें का चुनाव खर्च

काेलायत : भाजपा- अंशुमान सिंह भाटी 222960, कांग्रेस-भंवर सिंह भाटी 637006, रालाेपा- रेवंतराम 57420
नाेखा : भाजपा- बिहारी बिश्नाेई 415439, कांग्रेस- सुशीला डूडी 302525, विकास मंच- कन्हैयालाल 832689
श्रीडूंगरगढ़ : माकपा -गिरधारीलाल 203670, भाजपा-ताराचंद 483492, कांग्रेस-मंगलाराम 398030
बीकानेर पश्चिम : भाजपा- जेठानंद व्यास 317990, कांग्रेस-बीडी कल्ला 621646,
बीकानेर पूर्व : रालाेपा-मनाेज बिश्नाेई 173517, कांग्रेस- यशपाल गहलाेत 698745, भाजपा- सिद्धी कुमारी 579526
खाजूवाला :
कांग्रेस- गाेविंदराम मेघवाल 788630, भाजपा- डाॅ. विश्वनाथ 732780
लूणकरणसर : कांग्रेस-डाॅ. राजेंद्र मूंड 392310, भाजपा-सुमित गाेदारा 374189, निर्दलीय प्रभुदयाल 271020, वीरेंद्र बेनीवाल 336564

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कौन कौन प्रत्याशी आगे है
अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में खर्चा करने में कौन कौन प्रत्याशी आगे है —

काेलायत में भंवरसिंह भाटी ,नोखा में कन्हैयालाल झंवर , श्री डूंगरगढ़ में ताराचंद सारस्वत , बीकानेर पश्चिम में बी.डी. कल्ला , बीकानेर पूर्व में यशपाल गहलोत , खाजूवाला में गोविन्द मेघवाल , लूणकरणसर में सुमित गोदारा अभी आगे चल रहें हैं.

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *