रामेश्वर डूडी पंचतत्व में विलीन- गहलोत-डोटासरा ने दिया कंधा

रामेश्वर डूडी पंचतत्व में विलीन- गहलोत-डोटासरा ने दिया कंधा
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 5 अक्टूबर। राजस्थान कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी (62 वर्ष) का शनिवार को उदयरामसर स्थित उनके फार्म हाउस पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे डूडी का निधन शुक्रवार देर रात एक बजे बीकानेर में हो गया था। वे करीब 25 महीने से कोमा में थे।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
दिवंगत नेता की अंतिम यात्रा शनिवार को उनके बीकानेर स्थित आवास वैद्य मघाराम कॉलोनी से शुरू हुई। करीब 10 किलोमीटर की यह यात्रा उनके फार्म हाउस पहुंची, जहाँ बड़ी संख्या में समर्थकों, कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अंतिम विदाई दी। अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने नम आँखों से अपने प्रिय किसान नेता को विदा किया। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने उनके जन-कल्याण के कार्यों को याद किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि और गहलोत हुए भावुक
रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजस्थान कांग्रेस और अन्य पार्टियों के कई बड़े नेता बीकानेर पहुंचे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बायतु विधायक हरीश चौधरी, पूर्व विधायक हेमाराम चौधरी और सांसद हनुमान बेनीवाल प्रमुख थे।

pop ronak

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डूडी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए भावुक बयान दिया। उन्होंने कहा कि डूडी के ब्रेन स्ट्रोक से दो दिन पहले ही मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, और उनकी कमी कांग्रेस पार्टी, समाज और पूरे राजस्थान को खलेगी। गहलोत ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी डूडी के निधन पर शोक संदेश भेजा है।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *