रोटरी का राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार समारोह 12 अक्टूबर को

रोटरी राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार-2026 के लिए साहित्यकारों से आवेदन आमंत्रित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपती होंगे मुख्य अतिथि

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर, 07 अक्टूबर । रोटरी क्लब 3053 का वार्षिक राज्यस्तरीय राजस्थानी भाषा-साहित्य पुरस्कार समारोह आगामी रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को बीकानेर के सादुलगंज स्थित रोटरी क्लब में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपती मुकेश राजपुरोहित मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समाजसेवी एवं अ.भा. साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल डागा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

pop ronak

रोटरी क्लब अध्यक्ष दीनदयाल व्यास ने बताया कि समारोह का सर्वोच्च सम्मान “कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार” हिंदी और राजस्थानी के प्रतिष्ठित साहित्यकार जानकीनारायण श्रीमाली को दिया जाएगा। श्रीमाली राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति और हिंदी के प्रतिष्ठित विद्वान रहे हैं और वे राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के सचिव पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

रोटरी क्लब प्रान्त 3053 के संयोजक मनमोहन कल्याणी ने बताया कि अन्य श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी गई है। “खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार” चूरू के लेखक राजेन्द्र शर्मा ‘मुसाफिर’ को उनके कहानी संग्रह के लिए दिया जाएगा। “ब्रज उर्मि अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार” जोधपुर की डॉ. सुमन बिस्सा को उनकी पुस्तक ‘अंतस रा सुर सांतरा’ के लिए मिलेगा। वहीं, “सुन्दरदेवी-तुलसीदास हर्ष राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार” केकड़ी (अजमेर) की महिला लेखिका विमला नागला की बाल साहित्य पोथी ‘हेत रो परवानो’ को प्रदान किया जाएगा। समारोह स्थल पर एक पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा, जहाँ सुधी पाठक अपनी रुचि की पुस्तकें खरीद सकेंगे।

vimla devi daftri punnay tithi
sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *