श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस का आयोजन, कल मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस का आयोजन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 31 अगस्त। परम पूज्य गुरुदेव स्वामी संवित् श्रीसोमगिरि जी महाराज की पावन स्मृति में शिवबाड़ी स्थित श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस का प्रसंग श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कथा प्रवाहक, संत सरोवर आबू पर्वत से पधारे स्वामी ईश्वरानंदगिरि जी महाराज के कृपांकित शिष्य संवित् स्वामी श्रीसच्चिदानंदगिरी जी महाराज ने अपने मुखारविंद से कथा की पावन धारा प्रवाहित की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता संस्कारवान, ज्ञान, वैराग्य और भक्ति से संपन्न जीवन जीना है। शब्द, रूप, स्पर्श, रस और गंध—इन पांच विषयों में इंद्रियां सदा लिप्त रहती हैं, जिससे मन विषयों से परे नहीं हो पाता। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को इन सभी सांसारिक बंधनों से ऊपर उठाने में सहायता करती है।

pop ronak

मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्री विमर्शानंदगिरि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्ञानेन्द्रियों, कर्मेन्द्रियों तथा स्त्री-पुरुष के भेद से ऊपर उठकर ही भगवत् प्राप्ति संभव है, और यह स्थिति ध्यानपूर्वक कथा श्रवण करने से ही प्राप्त होती है।

मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेंद्र सिंह भाटी ने जानकारी दी कि कथा के पंचम दिवस (मंगलवार) को कथा प्रांगण में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

खाओसा