बीकानेर जिला उद्योग संघ में जैन संत उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी का प्रवचन

बीकानेर जिला उद्योग संघ में जैन संत उग्र विहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी का प्रवचन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

पुन्यार्थम ट्रस्ट के बच्चों को दिया व्यसन मुक्त जीने का संदेश..

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर , 14 अक्टूबर। बीकानेर जिला उद्योग संघ में उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि श्री कमलकुमार जी ने जैन अनुयायियों, पुन्यार्थम ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कार केन्द्रों में अध्ययनरत बालक बालिकाओं तथा उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि व्यक्ति चाहे किसी का भला करने में समर्थ हो या ना हो लेकिन किसी का बुरा कभी मत करना चाहिए | साथ ही बच्चों को स्वच्छता व पर्यायवरण का सन्देश दिया | अगर कोई त्यौहार हो ख़ुशी का माहौल हो तो उसे एक दुसरे के साथ मिलकर मनाओ लेकिन उसमें यह ख्याल रखें कि आपकी खुशी का असर आस पास के वातावरण व प्रदूषण को ना बिगाड़े |
आप सभी को खुद के साथ साथ परिवार तथा समाज को स्वस्थ बनाना है और अपने आगे के जीवन को और अधिक सात्विक बनाते हुए व्यसन से मुक्त रहना है | मेरा काम आप सभी को इंसान बनाना है अगर आप इंसान बन गये तो आगे जाकर अपने देश का नाम रोशन करने में सक्षम हो पायेंगे और सद्कर्म पर चलते हुए आपके मार्ग में कसी भी प्रकार की आने वाली बाधा स्वत: ही दूर हो जायेगी |

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने मुनि श्री को बीकानेर के 500 वर्षों को अपने आँचल में समेटी हुई आर्ट गैलेरी का दर्शन करवाया जिसे देख मुनिश्री ने सराहना करते हुए बताया कि यह इंसान की बड़ी सोच और उसके अपने शहर की साझी विरासत को बचाए रखने के रूप में एक महत्त्वपूर्ण पहल है यह भावी पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्द्धक एवं अनमोल है | साथ ही मुनिश्री के पावन सान्निध्य में कच्ची बस्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने वाली भगवान् महावीर चाइल्ड वेलफेयर ट्रस्ट के 240 बच्चों को ज्ञान पुस्तक व शिक्षण सामग्री वितरित की गई |

इस अवसर पर नरेश मित्तल, कन्हैयालाल बोथरा, जैन लूणकरण छाजेड़, अमर चन्द सोनी , नवरतन बोथरा , जतनलाल सेठिया , बसंत नौलखा, अनन्तवीर जैन, विमल सिंह चोरड़िया, किशनलाल बोथरा, धर्मेन्द्र डाकलिया, नारायण चोपड़ा, राजकुमार पचीसिया, अशोक गहलोत, भंवरलाल चांडक, महावीर दफ्तरी, विपिन मुसरफ, पूनमचंद राइका सहित अनेक जैन समुदाय के श्रावक व श्राविकाएं उपस्थित हुए |

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *