रिटायर्ड बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 अक्टूबर को बीकानेर में

रिटायर्ड बैंकर्स का राष्ट्रीय अधिवेशन 26 अक्टूबर को बीकानेर में
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर,14 अक्टूबर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन (AIRBEA) का 12वां राष्ट्रीय अधिवेशन 26 अक्टूबर को बीकानेर जिला उद्योग संघ के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन देश भर से सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारियों को एक मंच पर लाएगा और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेगा।
संगठन की बीकानेर यूनिट द्वारा इस आयोजन की तैयारियों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया और जिलाध्यक्ष भूदेव शर्मा के निर्देशन में सीनियर सिटीजन मनोरंजन केंद्र में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिवेशन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के आवास, भोजन, भवन सज्जा, विषय वस्तु और एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

अधिवेशन में आने वाले प्रतिनिधियों के लिए जिम्मेदारी तय करते हुए स्वागत समिति व मंच सज्जा कमेटी में एस.पी. सोबती, सुरेश शर्मा, सैयद मुश्ताक अली और सुनील गुप्ता को शामिल किया गया। भोजन व्यवस्था का प्रभार के.एन. जोशी, रामेश्वर सुथार, डी.एल. भटेजा व आर.डी. हर्ष को सौंपा गया, जबकि पंजीयन हेतु माणक सुथार, रवि राजवंशी, एस.एल. टेलर, कमल आर्य व सी.के. शर्मा जिम्मेदारी संभालेंगे। आवासीय व्यवस्था हेतु आर.के. श्रीमाली, आनंद शुक्ला, जे.पी. वर्मा व कमलचंद तंबोली के नाम तय किए गए।

pop ronak

सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधियों के अलावा जोधपुर, अजमेर, नागौर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, दिल्ली और मुम्बई के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जो आयोजन को एक व्यापक स्वरूप प्रदान करेगा। बैठक में के.आर. उपाध्याय, एस.एस. जोशी व अविनाश गोयल ने भी विचार व्यक्त किए।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *