सुरेंद्र कुमार व्यास बने ‘अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ’ बीकानेर के जिला संयोजक

सुरेंद्र कुमार व्यास बने 'अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ' बीकानेर के जिला संयोजक
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 15 अक्टूबर । अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश तड़वी ने सुरेंद्र कुमार व्यास को संघ की बीकानेर जिला इकाई का संयोजक मनोनीत किया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय संयोजक सतीश चौबे जी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधाकर द्विवेदी की अनुशंसा पर, तथा मातृ शक्ति विंग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुधा आचार्य द्वारा प्रस्तावित नाम के आधार पर किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य ने श्री सुरेंद्र व्यास को यह दायित्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सुरेंद्र व्यास को निर्देश दिया गया है कि वे अगले 15 दिनों के भीतर बीकानेर जिले की कार्यकारिणी का गठन करें। उनका मुख्य उद्देश्य मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ की रीति-नीति को समाज में प्रचारित और प्रसारित करना है, तथा सनातन सलिला नर्मदा को संपुष्ट करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करना है।

pop ronak
BC opening
खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *