बीकानेर में अखिल भारतीय वॉलीबॉल महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक

बीकानेर में अखिल भारतीय वॉलीबॉल महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 15 अक्टूबर । खेलप्रेमी धरती बीकानेर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के भव्य आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। लोटस डेयरी एवं गुरुकुल बी. एल. मोहता लर्निंग इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 23 से 26 अक्टूबर 2025 तक अखिल भारतीय वॉलीबॉल महाकुंभ-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता नापासर-गुसांईसर रोड, सींथल (बीकानेर) स्थित गुरुकुल संस्थान परिसर में आयोजित होगी।
60 से अधिक टीमें लेंगी भाग
गुरूकुल संस्थान के चेयरमेन बाबूलाल मोहता ने बताया कि इस आयोजन में देशभर की 60 से अधिक प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान कर खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच देना है। नरेश गोयल ने बताया कि इस महाकुंभ में देश की प्रतिष्ठित टीमें, जैसे:ऑयल इंडिया लिमिटेड, इंडियन आर्मी ग्रीन, इंडियन आर्मी रेड, एसबीआई जयपुर, हरियाणा टीम, चंडीग्राम अकादमी रजगढ़, जोधपुर टीम, हनुमानगढ़ टीम। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इसके साथ ही, ऑल इंडिया व्हाइट बॉल शूटिंग टूर्नामेंट और बीकानेर जिला लेदर बॉल शूटिंग जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

व्यवस्थाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरोज राठौड ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा हेतु उत्कृष्ट आवास, भोजन, चिकित्सा और परिवहन व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

pop ronak

राजेंद्र जोशी ने बताया कि आयोजन स्थल पर पारंपरिक सजावट और स्थानीय सांस्कृतिक माहौल से प्रतिभागियों को बीकानेर की आत्मीयता का अनुभव होगा। प्रतियोगिता के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और लोक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित होंगी, जिससे बीकानेर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर देशभर से आए खिलाड़ियों और अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। यह आयोजन युवा वर्ग में खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी प्रसारित करेगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *