तेयुप गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली एवं खाता-बही पूजन कार्यशाला का आयोजन

तेयुप गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली एवं खाता-बही पूजन कार्यशाला का आयोजन
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

गंगाशहर, 17 अक्टूबर । अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् (तेयुप) गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली एवं खाता-बही पूजन कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को तेरापंथ भवन गंगाशहर में हुआ। यह आयोजन उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

तेयुप मंत्री मांगीलाल बोथरा ने बताया कि कार्यशाला में ‘जैन संस्कारक’ धर्मेन्द्र डाकलिया, पवन छाजेड, रतन लाल छलाणी, विपिन बोथरा और देवेन्द्र डागा ने जैन मंत्रोच्चार के साथ दीपावली पूजन कैसे किया जाए, इसकी विधि विस्तार से बताई। उन्होंने मंगल भावना यंत्र के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी और डेमो के माध्यम से पूजन विधि संपन्न करवाई। इस दौरान पधारे सभी श्रावक-श्राविकाओं को मंगल भावना यंत्र, दीपावली पूजन की विधि के पैम्फलेट और सामग्री वितरित की गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यशाला में अखिल भारतीय युवक परिषद् के राष्ट्रीय सहमंत्री अंकुर लूणिया की विशेष उपस्थिति रही। जैन संस्कारक धर्मेन्द्र डाकलिया ने सभी से जैन संस्कार विधि द्वारा दीपावली पूजन करने का निवेदन किया और उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

तेयुप गंगाशहर अध्यक्ष ललित राखेचा और सभी गणमान्य जनों ने अंकुर लूणिया का जैन पताका के साथ सम्मान किया। आभार ज्ञापन जैन संस्कार विधि प्रभारी विपिन बोथरा ने किया, जबकि कार्यक्रम का कुशल संचालन देवेन्द्र डागा द्वारा किया गया। कार्यशाला का समापन भगवान महावीर स्तुति और मंगलपाठ से किया गया।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *