दीपावली पर जिला प्रशासन की पहल से रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर

दीपावली पर जिला प्रशासन की पहल से रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

बीकानेर, 18 अक्टूबर। पांच दिवसीय दीपोत्सव से पहले जिला प्रशासन की ओर से बीकानेर में विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग करवाई गई है। गलियों से लेकर मुख्य बाजारों तक, हर ओर रोशनी की चमक और रंग-बिरंगी सजावट आमजन को भा रही है। पूरा शहर दीपावली से पहले जगमगा उठा है, जिसे बड़ी संख्या में शहरवासी देर रात तक निहार रहे हैं।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देश पर नगर निगम और बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, सड़कों और प्रशासनिक भवनों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। इनके साथ ही राजस्थान सरकार के निर्देश पर देवस्थान विभाग द्वारा बीकानेर के सभी प्रमुख मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिरों में रंगीन रोशनी, पुष्प सजावट और दीपमालाओं से वातावरण भक्तिमय बन गया है।
जगह-जगह बनाए गए सेल्फी प्वाइंट्स लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। युवा, बच्चे और परिवारों के साथ शहरवासी इन स्थलों पर तस्वीरें खिंचवाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
शहरवासियों ने जिला प्रशासन को इस अद्भुत सजावट के लिए धन्यवाद दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की भव्य और मनमोहक सजावट बीकानेर में पहली बार देखने को मिली है।
बीकानेर का यह मनमोहक दृश्य इस बार शहर को नए रूप में प्रस्तुत कर रहा है। जहां परंपरा, रोशनी और आनंद का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *