बीकानेर में 92 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

बीकानेर में माली-सैनी समाज 24 मोहल्ला कमेटियों के जरिए घर-घर जाकर जानी जाएगी अपनों की समस्या
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

बीकानेर, 17 अक्टूबर। रसद विभाग ने बीकानेर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत कुल 92 रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों (Fair Price Shops) के लिए इच्छुक पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं, अंतिम तिथि 17 नवम्बर 2025 है । जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि इन दुकानों के लिए प्राधिकार पत्र जारी किए जाने हैं। इन 92 दुकानों में से 47 बीकानेर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जबकि शेष 45 दुकानें श्री डूंगरगढ़, नोखा, लूणकरणसर, छतरगढ़, पूगल, बज्जू, खाजूवाला और कोलायत जैसे तहसील एवं नगर पालिका क्षेत्रों में स्थित हैं।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

बीकानेर शहर में 36 रिक्त दुकानें विभिन्न वार्डों (जैसे 02, 09, 10, 11, 13, 17, 20, 22, 24, 25, 26, 31, 32, 34, 38, 39, 41, 42, 43, 45, 47, 48, 50, 52, 53, 54, 55) में हैं। वहीं, बीकानेर ग्रामीण की 11 दुकानें लाखूसर, बीछवाल, नाल बड़ी, किलचू, गैरसर, खारा, रामसर, नौरंगदेसर, मूंडसर, कतरियासर और खारड़ा गाँव में हैं। तहसील क्षेत्रों की 45 दुकानों में श्री डूंगरगढ़ (नगर पालिका वार्ड 06, 08, 19, 10, 12, 30 और ग्रामीण क्षेत्र) और नोखा, लूणकरणसर, छतरगढ़, पूगल, बज्जू, खाजूवाला, कोलायत के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र शामिल हैं।

pop ronak

आवेदन पत्र दिनांक 17 नवम्बर 2025 को सायं 5.00 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे। आवेदन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रसद अधिकारी कार्यालय से ₹100/- का भारतीय पोस्टल ऑर्डर (जिला रसद अधिकारी, बीकानेर के पक्ष में) प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। जिला रसद अधिकारी श्री नरेश शर्मा ने यह भी बताया कि चयन मापदंड, अन्य दिशा-निर्देश और रिक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट व जिला रसद कार्यालय बीकानेर में अवलोकन हेतु उपलब्ध है। कार्यालय को रिक्तियों में कमी, वृद्धि या संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *