बीएसएनएल का आकर्षक दीपावली बोनांजा ऑफर: ₹1 में सिम, अनलिमिटेड कॉलिंग और 10 ग्राम चांदी का सिक्का जीतने का मौका

पे-प्रोटेक्शन के नाम पर वसूली बंद हो, शिक्षकों के लंबित वित्तीय परिलाभों का हो समयबद्ध भुगतान की मांग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • यह विशेष स्कीम 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक लागू; नए ग्राहकों और एमएनपी पोर्टिंग पर मिलेंगी विशेष सुविधाएं

बीकानेर। (प्रेस-विज्ञप्ति, 19 अक्टूबर 2025) सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दीपावली के पावन अवसर पर अपने मोबाइल और फाइबर उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष ‘दीपावली बोनांजा ऑफर’ की घोषणा की है। यह आकर्षक स्कीम 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे देश में लागू रहेगी, जिसका उद्देश्य ग्राहकों की खुशियाँ दोगुनी करना और उन्हें बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी का अनुभव कराना है।
बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र के महाप्रबन्धक ओ.पी. खत्री ने इस ऑफर की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य ग्राहकों को स्वदेशी 4G नेटवर्क की गुणवत्ता का अनुभव करवाना है, जिसकी शुरुआत BSNL ने हाल ही में की है।
₹1 में विशेष वेलकम स्कीम
खत्री ने बताया कि नए ग्राहकों और दूसरी कंपनी से BSNL में एमएनपी (MNP) करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए मात्र एक रुपये में एक विशेष स्कीम उपलब्ध है। इस स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को निम्नलिखित सुविधाएँ मिलेंगी। फ्री सिम , दैनिक 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस। यह स्कीम 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक नए जुड़ने वाले और पोर्टिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए मान्य है। BSNL का स्वदेशी 4G नेटवर्क उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर इंटरनेट स्पीड प्रदान करेगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

लक्की ड्रॉ: 10 ग्राम चांदी का सिक्का जीतने का अवसर
मौजूदा BSNL ग्राहकों के लिए भी एक विशेष लक्की ड्रॉ ऑफर घोषित किया गया है। जो ग्राहक 18 से 20 अक्टूबर के बीच ₹100 या उससे अधिक का रिचार्ज BSNL ऐप या वेबसाइट से करेंगे, वे स्वचालित रूप से इस लक्की ड्रॉ में शामिल हो जाएँगे। हर दिन दस भाग्यशाली उपभोक्ताओं को 10 ग्राम चांदी का सिक्का जीतने का अवसर मिलेगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

वरिष्ठ नागरिक योजना
BSNL ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए उपभोक्ताओं के लिए एक विशेष सीनियर सिटीजन प्लान (₹1812) भी शुरू किया है। इस प्लान में ग्राहकों को फ्री सिम, दैनिक 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस और 6 माह का प्रीमियम एंटरटेनमेंट पैक शामिल है। महाप्रबन्धक ओ.पी. खत्री ने कहा, “इन स्कीम्स का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह छात्र हो, व्यवसायी हो या वरिष्ठ नागरिक हो, इस त्यौहार पर डिजिटल रूप से अपनों से जुड़ा रहे।” उपमहाप्रबन्धक बृजेस कटारिया ने बताया कि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता कचहरी परिसर स्थित BSNL के उपभोक्ता सेवा केंद्र या रिटेलरों से संपर्क कर सकते हैं, टोल फ्री नम्बर 1800-180-1503 पर कॉल कर सकते हैं, या bsnl.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *