राजस्थान में 2 दिन बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: 3 जिलों में लू का कहर, 14 मार्च से आंधी-बारिश की चेतावनी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बुधवार को सीजन की सबसे ठंडी रात; सर्द हवा ने भी बढ़ाई सिहरन
जयपुर , 23 नवम्बर।
राजस्थान में सर्दी अब तेज होने लगी है। बीती रात पूरे राज्य में सीजन की सबसे सर्द रात रही। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर समेत तमाम शहरों में रात का तापमान इस माह में अब तक का सबसे कम रहा। शेखावाटी के सीकर, चूरू, झुंझुनूं में तापमान सिंगल डिजिट में आ गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जयपुर मौसम केन्द्र की रिपोर्ट देखें तो सीकर में 7, चूरू में 8 और पिलानी में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। शेखावाटी में सुबह-शाम सूखी सर्द हवाएं चलने से दिन में भी सर्दी तेज रहने लगी। भीलवाड़ा में भी रात का पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सबसे सर्द रात हिल स्टेशन माउंट आबू में रही, जहां पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं, 25 और 26 नवंबर को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया गया है।
ओले गिरने और बारिश की संभावना

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में 25 नवंबर को रात के समय से कहीं-कहीं बारिश शुरू होने की संभावना है। 26 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर को कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने संभावना है। 28 नवंबर से तंत्र का असर धीरे-धीरे कमजोर होने से मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

pop ronak
BC opening

जयपुर में भी सर्दी के तेवर तेज रहे

राजधानी जयपुर में आज सर्दी के तेवर थोड़े तेज रहे। यहां रात का मिनिमम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा। हालांकि सुबह गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। इससे पहले राजधानी में कल देर शाम सर्द हवा चली और ठिठुरन बढ़ गई।

सामान्य से नीचे आया पारा

कोटा, सीकर, बाड़मेर, अजमेर में रात का मिनिमम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ है। रेगिस्तानी इलाके बाड़मेर में कल तेज सर्दी रही। यहां तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। कोटा में भी तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 12.2 पर पहुंच गया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का आज का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 28.9, 12.4
बाड़मेर 31.7, 12.9
भीलवाड़ा 30, 9.4
बीकानेर 29.8, 15.5
चित्तौड़गढ़ 28.4, 13.2
चूरू 27.5, 8
जयपुर 26, 12.2
जैसलमेर 30.6, 15.8
जोधपुर 30.4, 12.3
कोटा 29.3, 12.2
पिलानी 27.4, 9.5
सीकर 26, 7
गंगानगर 28, 11.1
उदयपुर 28.6, 10.9
माउंट आबू 26, 6
फतेहपुर 27.3, 6.8
करौली 26.4, 9.8
पाली 30, 13
हनुमानगढ़ 26.9, 8.4
जालौर 31.5, 9.9


खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *