जयपुर में RSS प्रचारक के साथ थाने में दरिंदगी एवं बर्बरता से मारपीट

जयपुर में RSS प्रचारक के साथ थाने में दरिंदगी एवं बर्बरता से मारपीट
quicjZaps 15 sept 2025
  • भारी विरोध और घेराव के बाद SHO उमराव सिंह समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित, एएसपी करेंगे जांच

जयपुर, 12 अक्टूबर । राजस्थान की राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके नरैना थाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सांभर जिला प्रचारक कृष्ण अवतार के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा थाने के भीतर बर्बरतापूर्वक मारपीट, अभद्रता और कपड़े उतरवाकर पीटने की गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस की कथित पिटाई से गंभीर रूप से घायल प्रचारक को जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में भारी जनाक्रोश के बाद जयपुर ग्रामीण एसपी ने नरैना थानाधिकारी (SHO) उमराव सिंह समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

गश्त के दौरान रोका, परिचय देने पर भड़के पुलिसकर्मी
दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शनिवार रात कृष्ण अवतार फुलेरा जा रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रही नरैना पुलिस की टीम ने उन्हें रोक लिया। जब कृष्ण अवतार ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वे आरएसएस के जिला प्रचारक हैं, तो आरोप है कि थानाधिकारी उमराव सिंह उग्र हो गए और उन्होंने मातहत पुलिसकर्मियों से कहा, “आज इसकी प्रचारकी उतार दो”। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें जबरन खींचकर थाने ले आए।

pop ronak

कपड़े उतरवाकर बेरहमी से पीटा, निजी अंगों पर चोट के आरोप
पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक, थाने में एएसआई ओंकार सिंह, अजय, महिपाल, विनोद, कुलदीप व अन्य पुलिसकर्मियों ने आरएसएस और उनके परिवार को लेकर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इसके बाद उनके कपड़े उतरवा दिए गए और हाथ-पैर बांधकर व बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बाद होश आने पर फिर से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। हालत नाजुक होने पर उन्हें जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया।

6 घंटे चला थाने का घेराव, बंद रहे बाजार
थाने के भीतर संघ प्रचारक के साथ हुई इस खौफनाक वारदात की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में संघ के स्वयंसेवक, भाजपा नेता, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा और ग्रामीण नरैना थाने पहुँचे और घेराव कर धरना शुरू कर दिया। विरोध स्वरूप कस्बे के बाजार भी बंद रहे। आक्रोश को बढ़ता देख जयपुर ग्रामीण एसपी हनुमान सहाय मीणा मौके पर पहुँचे और स्थिति को संभाला।

SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एफआईआर दर्ज
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी उमराव सिंह, एएसआई ओंकार सिंह, सिपाही रमेश, अजय, महिपाल व विनोद को सस्पेंड कर दिया गया है तथा 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर विभागीय जांच एएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

खाओसा