शिक्षा निदेशक ने प्रिंसिपल को किया निलंबित, व्यवस्थाओं में मिली अनियमितताएं

शिक्षा निदेशक ने प्रिंसिपल को किया निलंबित
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 29 अक्टूबर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने मंगलवार के बाद बुधवार को बीकानेर, चूरू और सीकर जिलों के विभिन्न राजकीय विद्यालयों और कार्यालयों का अचानक निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें कई स्थानों पर गंभीर अनियमितताएं मिलीं। निदेशक ने सांगासर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में मिड डे मील का सुचारू संचालन न होने, टाइम टेबल के अभाव और अव्यवस्थित शैक्षणिक व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य हेमन्त कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया, जिनका मुख्यालय निलंबन काल में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय रहेगा। वहीं, बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के कन्हैया लाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक वरिष्ठ शिक्षक द्वारा ‘प्रखर 2.0’ से संबंधित सवालों का सही जवाब न दे पाने पर उनके विरुद्ध 17 सीसीए चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में देर से आने वाले और अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

निदेशक जाट ने निरीक्षण के दौरान मिड डे मील, पन्नाधाय बाल गोपाल योजना, शिक्षण व्यवस्था और साफ-सफाई सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की, जबकि सीकर के नेछवा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, गनेडी में बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने लोसल में एक डीएलएड कॉलेज का भी निरीक्षण किया, जहाँ विद्यार्थी व शैक्षणिक स्टाफ अनुपस्थित मिले। निदेशक ने स्पष्ट किया कि राजकीय निर्देशों की पालना नहीं होने की स्थिति में संबंधित विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026
adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *