पॉलिथीन’ से गौ माता को खतरा – नालन्दा स्कूल ने वृत्तचित्र दिखाकर छात्रों को किया जागरूक

पॉलिथीन' से गौ माता को खतरा! नालन्दा स्कूल ने वृत्तचित्र दिखाकर छात्रों को किया जागरूक
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 30 अक्टूबर 2025। स्थानीय नालन्दा पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की करुणा क्लब इकाई ने गोपाष्टमी का पावन पर्व गौ सेवा और जागरूकता के साथ मनाया। करुणा क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों ने 21 किलो बाजरी के आटे और गुड़ से निर्मित पिण्ड तैयार किए और उन्हें विभिन्न गौशालाओं व निराश्रित गायों को खिलाया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इस अवसर पर अर्चना विश्नोई और कृतिका रंगा ने गौ माता के तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा, जबकि चारूता पुरोहित ने गुड़ से गौ माता का मुंह मीठा करवाया। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “33 कोटि देवताओं का है इसमें वास, तभी तो सब कष्टों को हरती है गाय” और उन्होंने प्लास्टिक बैग को यत्र-तत्र फेंकने से होने वाली समस्याओं के कारण गौ माता की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से समझाया।

pop ronak

करुणा क्लब के सहप्रभारी आशिष रंगा ने बताया कि छात्रों को गौ माता पर आधारित वृत्त चित्र और लघु फिल्में भी दिखाई गईं, जिसमें गाय के देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगदान को समझाया गया। क्लब के एक सदस्य तुषार रोहिला ने गौशाला में बीमार गायों को देखकर उनके लिए दवाई आदि की जानकारी ली और सहयोग की मंशा जताई, जिसके लिए गौशाला सदस्यों ने उनकी प्रशंसा की।

करुणा क्लब प्रभारी हरिनारायण आचार्य ने गाय को पृथ्वी की माँ बताते हुए गौ माता की महिमा का बखान किया। क्लब के सदस्यों ने शहर में निराश्रित गौमाताओं को पिण्ड खिलाने के साथ ही हरा चारा और पीने के पानी की व्यवस्था भी करवाई। इस पूरे कार्यक्रम के संचालन में अध्यापिका हेमलता व्यास का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *