स्काउट गाइड दिव्यांग मतदाता मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण शिविर संपन्न

स्काउट गाइड दिव्यांग मतदाता मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण शिविर संपन्न
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

बीकानेर , 24 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड मंडल मुख्यालय बीकानेर के तत्वाधान में एक दिवसीय स्काउट गाइड दिव्यांग मतदाता मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

सहायक राज्य संगठन आयुक्त महेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि शिविर में एलडी पवार अतिरिक्त निदेशक सामाजिक एवं अधिकारिता विभाग ने स्काउट गाइड को 25 नवंबर को आयोजित होने वाले विधानसभा चुनाव में दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की सहायता करने हेतु प्रशिक्षण दिया। शिविर में स्काउट गाइड को प्रशिक्षकों के माध्यम से व्हीलचेयर ऑपरेट करना एवं साइन लैंग्वेज का प्रशिक्षण दिया गया जिससे कि उन्हें दिव्यांग मतदाताओं की सहायता करने में आसानी हो।

pop ronak

सी ओ गाइड ज्योति रानी महात्मा ने बताया कि निर्वाचन विभाग के आदेशानुसार बीकानेर जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में बूथ पर स्काउट गाइड वॉलिंटियर्स लगाए गए हैं जो 25 तारीख को जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान के लिए सहायता करेंगे। इस अवसर पर स्काउटर श्रीवल्लभ पुरोहित , हर्षित स्वामी , विजय सिंह राठौड़ , राजेश गुप्ता, योगेश स्वामी, मुकेश कुमार पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *