कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन, पैतृक गांव में टहलते समय बाइक की टक्कर से हुए थे घायल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक का निधन,
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
खमत खामणा

रतलाम , 8 नवम्बर। मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाहलिंग देवदा का शुक्रवार शाम इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे, और उनके निधन के बाद से ही कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। देवदा, जिनकी गिनती मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के करीबी नेताओं में होती थी, 1993 से 1998 तक सैलाना विधानसभा सीट से विधायक रहे थे, और उन्होंने 1993 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

परिवारजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:30 बजे लाहलिंग देवदा अपने पैतृक गांव छावनी भाभर (बाजना) में घर के बाहर टहल रहे थे, तभी पीछे से आई एक बाइक ने उन्हें ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले रतलाम और फिर हालत गंभीर होने पर गुजरात के वडोदरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ शुक्रवार शाम को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद बाइक और चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *