भोजनालय की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भोजनालय की छत ढही
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

जयपुर, 12 नवंबर। राजधानी जयपुर में बुधवार देर शाम सांगानेर पुलिया के पास स्थित हरिशंकर भोजनालय की छत अचानक ढह गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एसीपी सांगानेर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे, वर्षों पुराने इस ढाबे के पिछले हिस्से की पट्टियों से बनी छत टूटकर गिर गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही सांगानेर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से मलबे में दबे व्यक्तियों को निकालने के लिए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत गिरते ही भोजनालय में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जेसीबी मशीन मंगवाकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

छत गिरने का कारण
पुलिस की प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि हरिशंकर भोजनालय में खाना बनाने के लिए जलने वाली भट्टी की अत्यधिक हीट के कारण पट्टियों की छत लंबे समय से तप रही थी। इसी लगातार तपने के चलते छत टूटकर गिर गई।

pop ronak

भीड़ को हटाने में जुटी पुलिस
एएसआई गोपाल ने बताया कि इस दुर्घटना की सूचना पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। पुलिस सिविल डिफेंस टीम के साथ राहत कार्य में जुटी है, वहीं अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर राहत कार्य को देखने के लिए इकट्ठा हुई भीड़ को नियंत्रित करने और हटाने में बड़ी मशक्कत कर रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मलबे में दबे व्यक्तियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *