खुशियाँ मातम में बदलीं, भीषण सड़क हादसा, सेल्फी बनी 6 दोस्तों की आखिरी तस्वीर

सेल्फी बनी 6 दोस्तों की आखिरी तस्वीर
STBA 5 JUNE 2026
C M MUDRA MEMORIAL HOSPITAL
quicjZaps 15 sept 2025

दौसा , 11 फ़रवरी । जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे-21 पर मंगलवार देर रात एक ऐसा हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। कैलाई गांव के पास हुई इस भीषण भिड़ंत में 6 जिगरी दोस्तों की जान चली गई। सभी युवक नए कपड़े पहनकर, सज-धज कर एक शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जोश और तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघ गई और दूसरी तरफ से आ रहे एक भारी ट्रेलर में जा घुसी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

6 दोस्तों ने मौत से पहले क्लिक की फोटो बन गई आखिरी

pop ronak
M ranka bhajanlal cm

मृतकों की पहचान समय सिंह (25), लोकेश (24), दिलखुश (24), मनीष (23), अंकित (26) और नवीन (23) के रूप में हुई है, जो सभी दौसा के कालाखो गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, ये दोस्त आभानेरी गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। हादसे से महज कुछ ही देर पहले सभी ने मुस्कुराते हुए एक सेल्फी ली थी, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा भी किया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि कैमरे में कैद ये मुस्कुराहटें उनकी जिंदगी की आखिरी याद बन जाएंगी।

कार और ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और ट्रेलर दोनों के परखच्चे उड़ गए। कार ट्रेलर के नीचे इस कदर फंस गई थी कि उसे निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। हादसे के बाद चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय और उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सागर राणा सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

दौसा के कालखो गांव में मातम पसरा

इस दुर्घटना के बाद कालाखो गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर घर से रोने की आवाजें आ रही हैं। एक साथ गांव के 6 होनहार युवाओं की मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक संतप्त कर दिया है। हाईवे पर इस भीषण एक्सीडेंट के बाद लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। प्रशासन ने एक बार फिर युवाओं से अपील की है कि खुशी के माहौल में रफ्तार और सावधानी का विशेष ध्यान रखें ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *