SBI बैंक ने ग्राहक और स्वर्णकार के खिलाफ दर्ज कराई FIR; फर्जी मूल्यांकन से लिया गया लोन

SBI बैंक ने ग्राहक और स्वर्णकार के खिलाफ दर्ज कराई FIR; फर्जी मूल्यांकन से लिया गया लोन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 नवंबर। बीकानेर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की दाऊजी रोड शाखा ने गोल्ड लोन स्कीम में धोखाधड़ी का बड़ा मामला दर्ज कराया है। बैंक ने फर्जी दस्तावेज जमा करने और सोने का गलत मूल्यांकन कराने के आरोप में एक ग्राहक और स्वर्णकार (ज्वैलर) के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों को नामजद कर जाँच शुरू कर दी है।
फर्जी कागजात और कम सोना
SBI ब्रांच मैनेजर मनप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पाबू बारी क्षेत्र के अंबेडकर चौक निवासी ग्राहक श्रीकांत चांवरिया ने गोल्ड लोन लिया था। लोन प्रक्रिया के दौरान ग्राहक द्वारा दिखाए गए सोने की वास्तविक मात्रा कम निकली। आरोप है कि श्रीकांत चांवरिया ने गलत वजन दिखाते हुए फर्जी मूल्यांकन कागजात भी प्रस्तुत किए थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

स्वर्णकार की मिलीभगत
इस फर्जीवाड़े में जैन पाठशाला के सामने रहने वाले स्वर्णकार संजय सोनी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। संजय सोनी ने सोने का जो वजन और मूल्य प्रमाण पत्र में दर्शाया था, वह गलत पाया गया। बैंक का मानना है कि स्वर्णकार की गलत रिपोर्ट ने इस फर्जीवाड़े को बढ़ावा दिया, इसलिए उसे भी इस कृत्य में समान रूप से दोषी माना गया है। ब्रांच मैनेजर ने श्रीकांत चांवरिया और स्वर्णकार संजय सोनी दोनों के नाम एफआईआर में दर्ज करवाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच एएसआई राकेश को सौंप दी है और दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

बीकानेर में ऐसे मामले पहले भी आए सामने
यह ध्यान देने योग्य है कि बीकानेर में कई बैंकों में गोल्ड लोन से जुड़े फर्जी मूल्यांकन और गलत शुद्धता बताने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। कोटगेट और सदर थाना क्षेत्रों में इसी तरह की एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, जिनकी जाँच पुलिस अलग से कर रही है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *