वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता का निधन, आपातकाल में रहे थे जेल में

वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता का निधन
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 26 अक्टूबर। बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता और श्रीकोलायत के पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सीने में दर्द और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हल्दीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से न्यायिक और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

दास गुप्ता बीकानेर बार एसोसिएशन के आठ बार अध्यक्ष रहे और पांच दशक से अधिक समय तक वकालत की। उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग, रेल बाइपास और कोटगेट व सांखला फाटक की समस्याओं जैसे जनहित के मुद्दों को कानूनी मंच पर उठाया। बीकानेर में राजस्थान हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग को लेकर भी वे सक्रिय रहे। रेलवे क्रॉसिंग से जुड़ी उनकी याचिका जोधपुर हाईकोर्ट में विचाराधीन थी।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

डूंगर कॉलेज से की थी पढ़ाई
दास गुप्ता ने 1964 में बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए और 1966 में राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। लंबे कानूनी अनुभव और बार एसोसिएशन में आठ बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के कारण बीकानेर के अधिवक्ता समुदाय में उनकी विशिष्ट पहचान थी।

राजनीति छोड़ करने लगे वकालत
पूर्व विधायक और वरिष्ठ अधिवक्ता आरके दास गुप्ता राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले थे। उन्होंने साल 1964 में बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए किया था। इसके बाद साल 1966 में राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की थी। जनता पार्टी में एंट्री के साथ ही उन्होंने राजनीति सफर की शुरूआत की। वे साल 1977 में कोलायत क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।आपातकाल के दौरान वे 26 जून 1975 से 22 जनवरी 1977 तक बंदी रहे। उन्हें बीकानेर और जयपुर की जेलों में रखा गया था।

हालांकि, डेढ साल बाद ही जनता पार्टी से अलग हो गए थे और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राजनीति छोड़ने के बाद वे वकालत करने लगे। लंबे कानूनी अनुभव और बार एसोसिएशन में आठ बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने के कारण बीकानेर के अधिवक्ता समुदाय में उनकी विशिष्ट पहचान रही।

1977 में बने थे कोलायत से विधायक
आरके दास गुप्ता 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर कोलायत से विधायक चुने गए। सरकार और पार्टी से मतभेद के बाद उन्होंने करीब डेढ़ से ढाई साल के भीतर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और सक्रिय राजनीति से दूरी बनाकर वकालत पर ध्यान केंद्रित किया।

थार एक्सप्रेस न्यूज़ परिवार वरिष्ठ अधिवक्ता और श्रीकोलायत के पूर्व विधायक आरके दास गुप्ता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की उत्तरोत्तर वृद्धि की कामना करता है।

adv change on 24 oct 2026