आह्वान-2025 का भव्य शुभारंभ- 700+ खिलाड़ियों के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में खेलों का महासंग्राम

आह्वान-2025 का भव्य शुभारंभ- 700+ खिलाड़ियों के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में खेलों का महासंग्राम
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 20 नवंबर । इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर (ECB) में 4 दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘आह्वान-2025’ का भव्य आगाज़ गुरुवार को उत्साह, ऊर्जा और जोश के बीच हुआ। 700 से अधिक खिलाड़ियों के साथ यह आयोजन कॉलेज के खेल इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी दर्ज कर रहा है, जिसमें 60 से अधिक टीमें 16 से अधिक खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।
मुख्य अतिथियों ने किया उत्साहवर्धन
उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि, बीकानेर संभाग के आयुक्त विश्राम मीणा, ने मार्च पास्ट के साथ महोत्सव की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, “खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की मजबूत नींव हैं। ऐसे आयोजन उन्हें अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं।”

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (BTU) के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने ‘आह्वान’ को “नेतृत्व, टीमवर्क और चरित्र निर्माण की जीवंत प्रयोगशाला” बताया, जो विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में सक्षम बनाती है। ECB प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़ ने आयोजन को संस्थान की प्रगतिशील सोच का प्रतीक बताया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

नवनिर्मित मैदानों का लोकार्पण और रिकॉर्ड भागीदारी
आयोजन के संयोजक एवं खेल विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 700 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जो एक रिकॉर्ड है। उद्घाटन समारोह के दौरान कॉलेज के नवनिर्मित फुटबॉल ग्राउंड, कबड्डी एरेना, खो-खो मैदान और रस्साकशी क्षेत्र का लोकार्पण भी किया गया, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित 16 से अधिक खेलों में पहले दिन से ही कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई।
आधुनिक पहल: ई-स्पोर्ट्स की पहली बार एंट्री
इस वर्ष ‘आह्वान-2025’ में एक महत्वपूर्ण आधुनिक पहल करते हुए ई-स्पोर्ट्स को भी प्रतियोगिता में पहली बार शामिल किया गया है। डिजिटल गेमिंग में युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, जिसने प्रतिभागियों की संख्या और विविधता दोनों को बढ़ाया है। धन्यवाद ज्ञापन मुख्य समन्वयक डॉ. इंदु भूरिया ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. अवधेश व्यास ने किया। ‘आह्वान-2025’ अगले तीन दिन और चलेगा, जिसमें रोजाना लीग और नॉकआउट मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *