माउंट आबू में पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा-सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी; जयपुर, सीकर, बीकानेर में घना कोहरा छाया

माउंट आबू में पारा 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा:सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी; जयपुर, सीकर, बीकानेर में घना कोहरा छाया
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर 1 दिसम्बर। राजस्थान में कल देर शाम से शुरू हुई सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, गंगानगर, बीकानेर समेत कई जिलों में आज सुबह कोहरा रहा। चूरू के तारानगर में कल देर शाम हल्की बारिश हुई। सर्द हवा के कारण माउंट आबू का तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 3 पर आ गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राज्य में एक-दो दिन में मौसम साफ होगा। तापमान में बड़ी गिरावट होने से सर्दी तेज होगी।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

राजस्थान में आज तापमान की स्थिति देखें तो सबसे सर्द रात माउंट आबू में रही, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। माउंट आबू को छोड़कर सभी शहरों में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। कोटा, उदयपुर, पाली, जैसलमेर, जोधपुर में न्यूनतम तापमान कल के मुकाबले आज 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। चूरू, गंगानगर में न्यूनतम तापमान आज 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में कल देर रात से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। इससे ठंडक बढ़ गई। सुबह भी इन जगहों पर हल्की स्पीड से ठंडी हवा चली। हवा चलने और कोहरे के कारण जयपुर में आज मिनिमम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कोहरे से विजिबिलिटी कम हुई
जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, अलवर समेत कई शहरों में आज सुबह घना कोहरा रहा। जयपुर में दिल्ली बाइपास पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी 250 मीटर से भी कम रही। कोहरे के कारण वाहन चालकों को सुबह अपनी गाड़ियां बाइपास पर चलाते समय हैडलाइट ऑन करके चलानी पड़ी।

घने कोहरे की वजह से अलवर मेगा हाईवे पर इसरोदा मोड के पास दो पिकअप और एक बस आपस में टकरा गईं। हालांकि गाड़ियों की स्पीड कम होने से किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं लगी। रात से ही क्षेत्र में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है। जिससे विजिबिलिटी मात्र 10 से 20 मीटर की ही रह गई है। सड़कों पर चलने वाले वाहन हेडलाइट जला कर चल रहे हैं।

कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। भरतपुर, अलवर रूट से आ रही ट्रेनों की स्पीड थोड़ी कम रही। कल भी जम्मूतवी, रानीखेत, आश्रम समेत कई ट्रेन 15 से लेकर 60 मिनट की देरी से जयपुर पहुंची।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *