कॉन्स्टेबल के सूने घर से नकदी और जेवर चोरी, चोरों ने 20 मिनट में वारदात कर CCTV में हुए कैद

कॉन्स्टेबल के सूने घर से नकदी और जेवर चोरी
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जोधपुर, 28 नवंबर । शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के महावीर नगर स्थित एक कॉन्स्टेबल के सूने घर को निशाना बनाया और मात्र 20 मिनट में वारदात को अंजाम देकर फ़रार हो गए। यह घटना 22 नवंबर की देर रात 2:15 से 2:35 बजे के बीच की बताई जा रही है। भगत की कोठी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ड्यूटी पर गए थे कॉन्स्टेबल और पत्नी
रिपोर्ट के अनुसार, कॉन्स्टेबल बाबूलाल (50) जोधपुर ग्रामीण में चालक के पद पर तैनात हैं और घटना के समय रणकपुर में वीवीआईपी ड्यूटी पर थे। उनकी पत्नी, जो पेशे से जीएनएम नर्स हैं, भी 22 नवंबर को ड्यूटी पर गई हुई थीं।

pop ronak
BC opening

घर सूना होने का फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश किया। बाबूलाल की पत्नी जब ड्यूटी से लौटीं तो उन्हें ताला टूटा मिला, अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद चोरी की घटना का पता चला।

नकदी और जेवरात पर किया हाथ साफ
चोर घर से ₹14,500 नकद और कई जेवरात लेकर भागे, जिनमें 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, चांदी की चार पायजेब, तीन फिणियां, बिछियां व अंगूठियां शामिल हैं।

पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां कैद मिली हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई है।

 

खाओसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *