प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की शादी की चर्चा; कौन हैं अविवा बेग और क्या है वाड्रा परिवार से कनेक्शन ?

प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की शादी की चर्चा
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

रणथंभौर/नई दिल्ली, 30 दिसम्बर। गांधी-वाड्रा परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी जीवनसाथी चुन ली है। रेहान अपनी लंबे समय की दोस्त और गर्लफ्रेंड अविवा बेग के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। वर्तमान में दोनों परिवार राजस्थान के रणथंभौर में मौजूद हैं, जहाँ नए साल के जश्न के साथ ही शादी की चर्चाओं और रस्मों को गुप्त रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समधन नंदिता बेग और प्रियंका गांधी की पुरानी दोस्ती
जैसे ही रेहान और अविवा की शादी की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर अविवा के परिवार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, रॉबर्ट वाड्रा की होने वाली समधन नंदिता बेग और प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच दशकों पुराना दोस्ताना रिश्ता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कांग्रेस मुख्यालय से जुड़ाव: नंदिता बेग दिल्ली की एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। दिलचस्प बात यह है कि दिल्ली में नवनिर्मित कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ की इंटीरियर डिजाइनिंग का काम भी नंदिता ने ही संभाला था। कहा जाता है कि इस मुख्यालय के हर कोने को प्रियंका की सोच और पसंद के अनुरूप ढालने में नंदिता ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

पारिवारिक पृष्ठभूमि: अविवा के पिता इमरान बेग एक सफल बिजनेसमैन हैं। पारिवारिक मित्रता के कारण ही रेहान और अविवा बचपन से एक-दूसरे को जानते थे, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया।

कौन हैं होने वाली बहू अविवा बेग?
अविवा बेग दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

प्रोफेशनल लाइफ: अविवा वर्तमान में Atelier 11 नामक एक क्रिएटिव और फोटोग्राफी प्रोडक्शन यूनिट की को-फाउंडर हैं।

स्वभाव: उन्हें प्रकृति प्रेमी और कला के प्रति समर्पित माना जाता है। रेहान वाड्रा भी एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर और विजुअल आर्टिस्ट हैं, ऐसे में दोनों के बीच समान रुचियां इस रिश्ते की मजबूत कड़ी मानी जा रही हैं।

2017 में लगाई थी फोटोग्राफी की पहली प्रदर्शनी
2021 में रेहान वाड्रा ने नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में अपनी पहली सोलो प्रदर्शनी ‘डार्क परसेप्शन’ शुरू की थी, जिसमें उन्होंने कल्पना की आजादी थीम को दिखाया था। इस प्रदर्शनी में उन्होंने 2017 में स्कूल क्रिकेट मैच के दौरान आंख में चोट लगने के बाद रोशनी, जगह और समय के साथ अपने अनुभवों को साझा किया था।

राजीव गांधी को भी था फोटोग्राफी का शौक
रिपोर्ट के मुताबिक रेहान ने बताया था कि उन्होंने बहुत सारे ब्लैक एंड व्हाइट शूट करना शुरू कर दिया था। फोटोग्राफी रेहान का बचपन का पैशन रहा है, जिसे उनकी मां ने बढ़ावा दिया। रेहान की मां प्रियंका गांधी वाड्रा भी फोटोग्राफी की शौकीन हैं. प्रियंका गांधी के पिता राजीव गांधी भी फोटोग्राफी का शौक रखते हैं. वहीं रेहान की मंगेतर अवीवा बेग दिल्ली की ही रहने वाली है और वे भी फोटोग्राफर हैं. खास बात यह है कि उनके नाना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भी फोटोग्राफी पसंद थी।

रणथंभौर में न्यू ईयर और शादी की योजना
गांधी परिवार अपनी सादगी और निजता के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि रेहान और अविवा की शादी की खबरों को काफी गुप्त रखने की कोशिश की जा रही है। वाड्रा और बेग परिवार फिलहाल रणथंभौर के शांत वातावरण में समय बिता रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2026 की शुरुआत में ही एक निजी समारोह में यह जोड़ा परिणय सूत्र में बंध सकता है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *