राजस्थान के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त रवि सारांगल ने सीए सदस्यों व विद्यार्थियों से किया संवाद

राजस्थान के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त रवि सारांगल ने सीए सदस्यों व विद्यार्थियों से किया संवाद
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर , 21 दिसम्बर। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की बीकानेर ब्रांच के शिव वैली स्थित भवन में टैली प्राइम में उपलब्ध नई खूबियां व अवसर विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त रवि सारांगल ने सीए सदस्यों व विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अपने जीवन संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया और विद्यार्थियों को कहा कि जीवन में कभी भी हताश नहीं होना चाहिए अगर हम किसी कार्य को करने से पहले ही निराश हो जाएंगे तो उस कार्य में सफलता की संभावना क्षीण हो जाएगी। हमें हर कार्य पूर्ण आत्मविश्वास व आशा के साथ शुरू करना चाहिए तभी उसका परिणाम सकारात्मक आएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में टैली कंपनी की ओर से आए हुए वक्ताओं ने विषय के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद पच्चीसिया व जॉइंट कमिश्नर जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र बीकानेर की श्रीमती मंजू नैन गोदारा रही। ब्रांच अध्यक्ष सीए राहुल पच्चीसिया, ब्रांच उपाध्यक्ष सीए जसवंत सिंह बैद, सचिव सीए हेतराम पूनिया, कोषाध्यक्ष सीए अभय शर्मा, ब्रांच सिकासा अध्यक्ष सीए मुकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सीए अंकुश चोपड़ा ने अतिथियों को सफा शॉल पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *