एक साथ 108 मंदिरों में लगा भोग, महंत श्री विमर्शानंद गिरि का हुआ चरण पूजन

एक साथ 108 मंदिरों में लगा भोग, महंत श्री विमर्शानंद गिरि का हुआ चरण पूजन
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 11 जनवरी । भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा तथा श्री विप्र महासभा के तत्वावधान में रविवार, 11 जनवरी 2026 को बीकानेर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री लालेश्वर महादेव मंदिर (शिवबाड़ी मठ) में 43वें दिव्य पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत ‘पोष/मलमास बड़ा महोत्सव’ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन के दौरान एक साथ 108 मंदिरों में पूजन एवं भोग अर्पित करने के साथ-साथ संतजन चरण पूजन और पुजारी सम्मान जैसे अनुष्ठान संपन्न हुए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मुख्य अनुष्ठान शिवबाड़ी मठ के महंत स्वामी श्री विमर्शानंद गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनुष्ठान के मुख्य साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा) की मंगल उपस्थिति रही। पूजन की संपूर्ण प्रक्रिया पुजारी श्याम सुंदर पारीक एवं वैदिक विद्वानों द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न की गई। इस दौरान शिव दरबार का अभिषेक कर विशेष भोग लगाया गया और 108 मंदिरों के लिए सजी भोग की थालियों का संकल्प विसर्जन कर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के देवालयों में भिजवाया गया।

pop ronak

संत वंदन और चरण पूजन का दिव्य दृश्य अनुष्ठान की शृंखला में ‘संतजन चरण पूजन व वंदन’ का विशेष आयोजन हुआ। साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच ने महंत स्वामी विमर्शानंद गिरि जी महाराज का सप्त द्रव्यों—गंगा जल, त्रिवेणी जल, दुग्ध, घी, केसर-चंदन, गुलाब जल और इत्र से चरण प्रक्षालन किया। इसके पश्चात उन्हें गजरा, माला, शाल और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान पत्र भेंट किया गया। यह दृश्य भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा और संत वंदन की महत्ता को जीवंत कर रहा था।

मंदिर-मंदिर पहुँचा भोग, पुजारियों का हुआ सम्मान आयोजन की विशिष्टता यह रही कि मुख्य अनुष्ठान के साथ ही क्षेत्र के 108 मंदिरों में एक साथ पूजन और भोग के कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही मंदिरों में आध्यात्मिक सेवा प्रदान करने वाले पुजारीगणों का ‘आदर्श दंपत्ति सम्मान’ भी आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं को सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित तस्वीरों के साथ ‘दोना प्रसादी’ वितरित की गई, जिसे पाकर भक्त निहाल हो उठे।

इस गरिमामयी आयोजन में डॉ. अशोक कुमार शर्मा, स्टाफ ऑफिसर डॉ. वाचस्पति जोशी, अनिल वाशिष्ठ, पूर्व चेयरमैन अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल गुप्ता, राजेंद्र वशिष्ठ, राजकुमार कौशिक, हरीश शर्मा, नीतू शर्मा, प्रवीण दाधीच, नरेश खत्री सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रहीं। यह अनुष्ठान पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच के वर्ष पर्यंत चलने वाले विशेष पूजन संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *