रूह कंपा देने वाली वारदात; पत्नी की हत्या कर पति ने लगाया फंदा, स्कूल जाते पोते ने देखीं दादा-दादी की लाशें

रूह कंपा देने वाली वारदात
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर (लूणकरणसर), 21 जनवरी। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के कालवास गांव में बुधवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या करने के बाद स्वयं फंदे पर लटककर जान दे दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब दंपति का 12 वर्षीय पोता स्कूल जाने से पहले उनसे मिलने घर पहुँचा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आंगन में दादी का शव, कमरे में दादा फंदे पर
कक्षा 7 में पढ़ने वाला तनु (12) हर रोज की तरह बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने दादा-दादी से मिलने उनके घर गया था। घर के भीतर प्रवेश करते ही उसके होश उड़ गए। आंगन में उसकी दादी जीतो बावरी (55) की खून से सनी लाश पड़ी थी, जबकि अंदर के कमरे में दादा धनपत बावरी (60) फंदे से लटके हुए थे। मासूम बच्चे ने तुरंत दादा के मोबाइल से अपने पिता को सूचना दी, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

शव दो दिन पुराने होने की आशंका
लूणकरणसर सीओ रणवीर सिंह ने भारी पुलिस जाब्ते और एफएसएल (FSL) टीम के साथ मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, शवों की स्थिति को देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि यह वारदात करीब दो दिन पुरानी हो सकती है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद की ओर इशारा कर रहा है। आशंका है कि धनपत ने पहले किसी धारदार हथियार से पत्नी की हत्या की और फिर ग्लानि या डर के चलते खुद सुसाइड कर लिया।

बेटों से अलग रहते थे बुजुर्ग दंपति
मृतक धनपत के दो बेटे हैं, जो अपनी अलग ढाणियों में रहते हैं। बुजुर्ग दंपति गांव वाले घर में अकेले ही रहते थे। पुलिस अब आस-पास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल दोनों शवों को लूणकरणसर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *