‘मम्स किड्डो’ फैशन शो में रैंप पर दिखी पारिवारिक रिश्तों की मिठास, ऑडिशन राउंड में मां-पिता और बच्चों ने बिखेरे जलवे

'मम्स किड्डो' फैशन शो में रैंप पर दिखी पारिवारिक रिश्तों की मिठास,
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 23 जनवरी। बीकानेर की सांस्कृतिक फिजां में शुक्रवार को फैशन और पारिवारिक संस्कारों का एक अनूठा संगम देखने को मिला। पारिवारिक रिश्तों को फैशन के मंच पर लाने वाले विशेष शो ‘मम्स किड्डो’ (Mum’s Kiddo) का ऑडिशन राउंड आज उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस मंच पर केवल कपड़े और स्टाइल ही नहीं, बल्कि मां-बेटी, मां-बेटा और पिता-संतान की जोड़ियों ने अपने अटूट तालमेल और आत्मविश्वास से निर्णायकों का दिल जीत लिया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

संस्कार और आधुनिकता का साझा मंच

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

स्टार एंटरटेनमेंट के शो मेकर जय जोशी ने बताया कि इस शो का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा को पारिवारिक समर्थन के साथ आगे बढ़ाना है। ऑडिशन के दौरान रैंप पर माता-पिता और बच्चों की जुगलबंदी केवल एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में उभर कर सामने आई। लोकराग फाउंडेशन के योगेश खत्री के अनुसार, ‘मम्स किड्डो’ आधुनिक फैशन के जरिए पारिवारिक मूल्यों और राजस्थानी संस्कृति को सहेजने का एक सकारात्मक प्रयास है।

दिग्गजों ने परखी प्रतिभा, मिला विशेष सहयोग
धन्वी वाटर केयर के नवनीत पारीक ने इस आयोजन को युवाओं के लिए रचनात्मक दिशा देने वाला बताया। ऑडिशन में प्रताप सिंह (खिलजी ट्रेडिंग), भुवनेश अरोड़ा और प्रदीप गहलोत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

निर्णायक मंडल (Jury): चयन प्रक्रिया की कमान योग गुरु पायल, फैशन डिजाइनर कोमल, मिस्टर बीकानेर लखन पारीक और भाजपा महिला शहर मंडल अध्यक्ष आशा पुरोहित के हाथों में रही। उन्होंने प्रस्तुति, ड्रेसिंग सेंस और आपसी बॉन्डिंग के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

वैलेंटाइन डे पर होगा ‘ग्रैंड फिनाले’
के-स्तर इवेंट की निशा खान और उनकी टीम (रूपाली, नवीन, मोनिका, बंटी) इस शो को भव्य रूप देने में जुटी है। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को अब प्रोफेशनल ग्रूमिंग सत्रों के माध्यम से तैयार किया जाएगा। आयोजन का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को आयोजित होगा, जहां ‘प्यार और परिवार’ के इस उत्सव में शहर की श्रेष्ठ प्रतिभाएं ताज के लिए मुकाबला करेंगी।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *