आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर ‘रेडियो की सुनहरी यादें’ कार्यक्रम का आयोजन; बैनर का हुआ लोकार्पण

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर 'रेडियो की सुनहरी यादें
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 23 जनवरी। आकाशवाणी की गौरवशाली यात्रा के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी रविवार को आयोजित होने वाले ‘रेडियो की सुनहरी यादें’ कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। स्व. छगनलाल खड़गावत की स्मृति में आयोजित होने वाले इस अनूठे रेडियो श्रोता सम्मेलन के आधिकारिक बैनर का लोकार्पण शुक्रवार को शहर के प्रबुद्ध साहित्यकारों और रेडियो कलाकारों की उपस्थिति में किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

आकाशवाणी के इतिहास और यादों का संगम

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

आयोजन सचिव राजकुमार खड़गावत ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार सायं 4:15 बजे महाराज नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य रेडियो के उस दौर को जीवंत करना है, जिसने दशकों तक जनमानस को सूचना और मनोरंजन से जोड़े रखा। कार्यक्रम में आकाशवाणी से जुड़े रहे वरिष्ठ कलाकार और श्रोता अपनी भावाभिव्यक्ति और संस्मरणों को साझा करेंगे।

वरिष्ठ रचनाकारों की रही गरिमामय उपस्थिति

लोकार्पण समारोह के दौरान आकाशवाणी बीकानेर के पूर्व उद्घोषक और नाट्य कलाकार अशफ़ाक़ कादरी, शायर व पत्रकार डॉ. नासिर जैदी, संपादक व व्यंग्यकार डॉ. अजय जोशी, और कवि राजाराम स्वर्णकार जैसे अनुभवी व्यक्तित्व मौजूद रहे। इन कलाकारों ने रेडियो के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए इस आयोजन को सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

आयोजन समिति ने कसी कमर
बैनर लोकार्पण के अवसर पर जितेंद्र गहलोत, अशोक कुमार कच्छावा (जौहरी), रवि गहलोत और कुशालचंद लखोटिया सहित आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित थे। समिति ने शहर के रेडियो प्रेमियों और पुरानी यादों को सहेजने वाले नागरिकों को इस सम्मेलन में सादर आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में रेडियो के स्वर्ण युग के गीतों, नाटकों और उद्घोषणाओं की झलकियां भी देखने को मिलेंगी।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *