एसपीएमसी के बैचमीट के दूसरे दिन हुआ गुरूओं का सम्मान

महिला पूर्व छात्राओं द्वारा सिर पर साफा पहन कर बैचमीट आयोजन में शिरकत करना भी यादगार पल के साथ विशेष आकर्षक का केंद्र रहा।
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 25 दिसंबर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के 35वें बैचमीट आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि 35 वें बैचमीट के दूसरे दिवस मेडिकल कॉलेज परिसर को पुष्पों, रंग बिरंगी लाइट्स तथा रेड कारपेट आदि से सुसज्जित किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

शिक्षक सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति डॉ. राजा बाबू पंवार, मेडिकल कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी, एसपीएमसी इंटरनेशनल क्लब के डॉक्टर अजीज अहमद सुलेमानी थे। कार्यक्रम के दौरान आयोजन अध्यक्ष डॉ सुधीर शर्मा आयोजन सचिव डॉक्टर राजेंद्र बोथरा, आयोजन कोषाध्यक्ष मनीष बोथरा, जहांगीर खान मंचासीन रहे।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक सत्र 1993-1998 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा चिकित्सक शिक्षकों का भारतीय पंरपरा अनुसार तिलक लगाकर, साफा पहना कर, शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह एवं लैदर बैग भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगन्तुकों को राजस्थानी संस्कृति से परिचय करवाने के उद्देश्य से स्थानीय कलाकार वर्षा सैनी द्वारा पधारो म्हारे देश लोकगीत पर भवई नृत्य की प्रस्तुती दी गई। बैचमीट का मीडिया प्रबंधन विनय थानवी ने किया।

एसपीएमसी के 35वें बैचमीट के दूसरे दिन हुआ गुरूओं का सम्मान

अतिथि उद्बोधन में डॉ. राजा बाबू पंवार ने कहा कि एसपी मेडिकल कॉलज पूरे विश्व में अपनी विशेष ख्याति रखता है जिसे कॉलेज प्रशासन द्वारा आज तक कायम रखा गया है जो कि गर्व की बात है, प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने कॉलेज में पिछले एक वर्ष के दौरान होने वाले विकास कार्यों से उपस्थित आगन्तुको को अवगत करवाया साथ ही 35वें बैचमीट के ऐतिहासिक आयोजन की सफलता हेतु बधाई दी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन को आवश्यकता पड़ने पर 35वां बैचमीट हर संभव मदद करने को तैयार है साथ ही कॉलेज के विकास हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। एसपीएमसी इंटरनेशनल क्लब के अध्यक्ष डॉ. अजीज अहमद सुलेमानी ने प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी के कुशल चिकित्सा प्रबंधन तथा समय समय पर देहदान, रक्तदान, मेंटल हैल्थ, कैंसर जागरूकता, शुगर मरीजों के लिए निःशुल्क शिविर सहित अन्य सामाजिक आयोजन करवाने के लिए तारीफ की।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर के 35वें बैचमीट में उपस्थित प्रतिभागी

ये चिकित्सक शिक्षक हुए सम्मानित
डॉक्टर स्नेहलता शुक्ला, डॉक्टर के सी माथुर, डॉक्टर सी आर व्यास, डॉक्टर ओपी शर्मा, डॉक्टर आरएल सोलंकी, डॉक्टर जे शुक्ला, डॉक्टर एस एस स्वामी, डॉक्टर सोहिनी कोचर, डॉक्टर तथा आरडी मेहता सहित 50 से अधिक चिकित्सक शिक्षक सम्मानित हुए।

इनका रहा विशेष सहयोग
35वें बैचमीट सम्मेलन के सफल आयोजन आयोजन समिति के सदस्यं डॉ. अर्चना जैन, डॉ. सरिता जोशी, डॉ. सुनील गोयल, डॉ. पुनीत, डॉ. शशि मुंधड़ा, डॉ. अमित अरोड़ा सहित अन्य सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये रहे विशेष आकर्षण का केन्द्र
इस बैचमीट के दौरान कुछ पूर्व छात्र-छात्राएं बग्गी पर सवार होकर मेडिकल कॉलेज पहूंचे वहीं करीब 25 वर्ष पश्चात डॉ. स्नेहलता शुक्ला मैम ने वर्ष 1993 बैच के उन्हीं मेडिकल स्टूडेंट्स को एनाटॉमी की क्लास में फिर से पढ़ाई करवाई, साथ ही महिला पूर्व छात्राओं द्वारा सिर पर साफा पहन कर बैचमीट आयोजन में शिरकत करना भी यादगार पल के साथ विशेष आकर्षक का केंद्र रहा।

विलक्षण प्रतिभाओं को किया सम्मानित
सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज मे अध्ययनरत अपने क्षेत्र में गोल्ड मैडल प्राप्त विलक्षण प्रतिभा के धनी मेडिकोज को 35वीं बैचमीट के शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. गीत जोशी, डॉ. सपना देरवाल, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. काजल, डॉ. दीपिका कुमावत सम्मानित हुए। इस दौरान सभी को मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *