हाई एंड लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन पुनः चालू : कैंसर रोगीयों की मिलेगी राहत

हाई एंड लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन पुनः चालू : कैंसर रोगीयों की मिलेगी राहत
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर , 27 दिसंबर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज बीकानेर से संबंद्ध आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर रिसर्च सेंटर एवं चिकित्सालय पीबीएम में कैंसर मरीजों के उपचार हेतु काम मे ली जाने वाली अति आधुनिक मशीन की सेवा पुनः चालू कर दी गई है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि रेडियोथैरेपी उपचार हेतु वर्ष 2020 में अमेरिका से हाई एंड लीनियर एक्सेलेरेटर मशीन ट्रू बीम मंगवा कर स्थापित की गई थी जो कि अक्टूबर 2023 से खराब चल रही थी, इसके लिए कंपनी के इंजीनियर्स को सूचना दे दी गई थी, करीब दो माह पश्चात इस आधुनिक मशीन को इंजीनियर्स द्वारा दुरूस्त कर दिया गया है।
आचार्य तुलसी रीजनल कैंसर सेंटर के निदेशक डॉ. एच.एस.कुमार ने बताया इस मशीन से प्रतिदिन 100 मरीज लाभान्वित होगें, यह मशीन स्थापित एवं उपयोग करने वाला सरदार पटेल मेडिक कॉलेज प्रदेश का पहला सरकारी संस्थान है, जो पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक संचालन भी कर रहा है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

कैंसर अस्पताल के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अथिमान ने बताया कि यह हाई एंड टेक्नोलॉजी मशीन कैंसर से जुड़ी सभी साइट्स का उपचार करने में सक्षम है, अब तक करीब 2000 मरीज लाभ प्राप्त कर चुके है निकट भविष्य में और अधिक कैंसर मरीज इससे लाभान्वित होगें।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *