बीकानेर में कल बिजली कटौती के चलते शनिवार को शहर के कई इलाकों में 4 घंटे तक रहेगा ब्लैकआउट

बीकानेर में कल बिजली का संकट
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर, 6 फ़रवरी । शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार, 7 फरवरी को विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (BKESL) द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) और फीडर के आवश्यक रख-रखाव तथा लाइनों के पास आ रहे पेड़ों की छंटाई के कार्य हेतु बिजली कटौती का निर्णय लिया गया है। शहर के अलग-अलग वार्डों और मोहल्लों में 3 से 4 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।कटौती का समय और प्रभावित इलाकेरख-रखाव के चलते शनिवार को तीन अलग-अलग स्लॉट में बिजली बंद रहेगी। इसका विवरण इस प्रकार है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

समय प्रभावित क्षेत्र सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक रोड नंबर 8, 9, 10 और 11, मुख्य सड़क घड़सीसर, घड़सीसर तालाब, मानव भारती स्कूल और उसके पीछे का समस्त क्षेत्र में सुबह 09:00 से दोपहर 01:30 बजे तक विद्या विहार स्कूल, हरिराम जी गोशाला, हरिराम जी मंदिर, रामपुरिया भवन, मालू गेस्ट हाउस, रामदेव मंदिर और कुम्हारों का मोहल्ला क्षेत्र।दोपहर 03:30 से शाम 06:00 बजे तकएम.पी. कॉलोनी (सेक्टर 1, 2, 6, 7 और 8) का क्षेत्र।

pop ronak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *