पुष्करणा ओलंपिक सावे में 108 वधुओं को व्यापार उद्योग मंडल ने दी सामूहिक भेंट

पुष्करणा ओलंपिक सावे में 108 वधुओं को व्यापार उद्योग मंडल ने दी सामूहिक भेंट
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026
  • सामाजिक समरसता की मिसाल 

बीकानेर, 10 फरवरी। बीकानेर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक ‘पुष्करणा ओलंपिक सावे’ के अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने सामाजिक सरोकार का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। मंडल द्वारा इस विशिष्ट सामूहिक विवाह उत्सव में शामिल होने वाले वधु पक्ष के 108 परिवारों को उपहार एवं आवश्यक सामग्री भेंट की गई। सादगी और संस्कारों के इस महाकुंभ में व्यापार मंडल की इस पहल ने उत्सव की खुशियों को दोगुना कर दिया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

जस्सूसर गेट के भीतर आयोजित इस भव्य समारोह में मंडल के पदाधिकारियों ने शगुन स्वरूप नकद राशि, वधुओं के लिए पारंपरिक साड़ियाँ (बेस) और घरेलू उपयोग का जरूरी सामान वितरित किया। यह आयोजन उस प्राचीन परंपरा को बल देता है जहाँ समाज का हर वर्ग एक-दूसरे के सहयोग के लिए खड़ा नजर आता है।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

व्यापार के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संगम
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने इस अवसर पर कहा कि व्यापार मंडल केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सुख-दुख में सहभागी बनना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने पुष्करणा सावे को ‘सामूहिकता का अनुपम उदाहरण’ बताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

राजस्थान वूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल कल्ला और रामेश्वर जाखड़ ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यापार मंडल की सक्रियता अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

सहयोगियों का जताया आभार
मंडल के सचिव संजय जैन सांड ने इस पुनीत कार्य में आर्थिक एवं सामग्री सहयोग देने वाले प्रमुख समूहों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से बीकाजी समूह के एमडी दीपक अग्रवाल, रॉयल ऑयल समूह, बीकानेर हैंडलूम कारपेट, त्रिशूल साबुन परिवार और मेघाराम गोदारा परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

समारोह के कुशल संचालन में जनक हर्ष, मनोज सोलंकी, कमल बोथरा, जयनारायण डागा सहित कई कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। शोभासर एसोसिएशन के अध्यक्ष मेघाराम गोदारा और रानीबाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम जोशी ने भी इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया और आने वाले समय में सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *