सड़क पर भीषण हादसे से बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की हालत गंभीर

सड़क पर भीषण हादसे से बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की हालत गंभीर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025

बीकानेर (नापासर), 15 फ़रवरी । नापासर-देशनोक मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल की टक्कर से बिजली का सीमेंटेड पोल टूटकर तारों पर झूल गया। सूचना मिलते ही नापासर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधा कृष्ण गोशाला के समीप रिडमलसर निवासी फरमान अली अपने साथी के साथ देशनोक से नापासर की ओर आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही नापासर थाने के एएसआई कविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत बिजली विभाग को सूचित कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करवाई।

pop ronak

घायल युवक बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर
हादसे में बाइक सवार फरमान अली के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसके साथी को मामूली चोटें लगी हैं। एएसआई कविंद्र कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल फरमान को तुरंत स्थानीय नापासर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर रास्ता साफ करवाया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा बाइक की तेज रफ्तार के कारण हुआ या किसी अन्य तकनीकी कारण से। पुलिस परिजनों से संपर्क करने और घटना के कारणों का सटीक पता लगाने में जुटी है। इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र की बिजली गुल रही, जिसे पोल मरम्मत के बाद बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *