यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर में पति-पत्नी सहित 6 की मौत, मंजर देख दहल गए लोग

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण टक्कर में पति-पत्नी सहित 6 की मौत
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026

हाथरस/उत्तर प्रदेश, 5 मार्च । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ, जिसने होली के जश्न को मातम में बदल दिया। दिल्ली से राजस्थान जा रही एक ईको वैन को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में वैन सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में राजस्थान के धौलपुर निवासी एक दंपति भी शामिल हैं, जो त्यौहार मनाने अपने घर जा रहे थे।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

हादसा उस वक्त हुआ जब ईको वैन दिल्ली से धौलपुर (राजस्थान) की ओर जा रही थी और बस दिल्ली से गोरखपुर की तरफ। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बस चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे बस बेकाबू हो गई और वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी शक्तिशाली थी कि वैन उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरी और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वैन में सवार सभी 13 यात्री गहरी नींद में थे और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।

pop ronak

घटनास्थल का मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। टक्कर के बाद लाशें सड़क पर पत्तों की तरह बिखर गईं और चारों तरफ खून ही खून फैल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

मरने वालों में आगरा और राजस्थान के निवासी शामिल हैं। मृतकों की पहचान विजय (27), उनकी पत्नी पिंकी (26) और नाथू देवी (35) निवासी शमशाबाद (आगरा) के रूप में हुई है। वहीं, राजस्थान के धौलपुर निवासी दिनेश (55), उनकी पत्नी सुनीता (51) और लोकेश (35) ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद मृतकों के गांवों में सन्नाटा पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *