सावित्री बाई फुले जयंती मनायी

सावित्री बाई फुले जयंती मनायी
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
हुलासमल जी लालानी

बीकानेर , 3 जनवरी। माता सावित्रीबाई फुले की 193 जयंती पर गोगागेट स्थित माली समाज भवन में माता सावित्रीबाई एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित किए।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

महात्मा फुले जागृति मिशन के तत्वाधान में जागृति मिशन के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया आज बीकानेर अतिरिक्त जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें लिखा गया की जाति आधारित जनगणना पूरे देश में होनी चाहिए और राजस्थान प्रदेश में भी होनी चाहिए। जाति आधारित जनगणना नहीं होने के कारण पिछड़े वर्ग को बहुत बड़ी हानि हो रही है पिछले 93 में सालों में नहीं हुई है।

pop ronak

शीघ्रता से जाति आधारित जनगणना नहीं हुई तो हम बड़ा आंदोलन करेंगे दूसरी मांग यह थी माता सावित्रीबाई फुले को राष्ट्र माता का दर्जा मिलना चाहिए साथ में अंबेडकर पीठ के पूर्व निर्देशक मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले के कारण ही पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग और भारत की समस्त नारी जाति शिक्षा से वंचित था उन वर्गों को शिक्षा की पटल पर लाएं उनकी शिक्षा की क्रांति के बदौलत ही भारत के हर बड़े से बड़े छोटे से छोटे पद पर आज महिलाएं आसीन हैं। वह उनकी कृतज्ञ है, रणी है।

आज के कार्यक्रम में मुरली प्रजापत निमेष सुथार मनोज चौधरी कैलाश गहलोत देवकिशन गहलोत विष्णु कुमार सलाउद्दीन राजकुमार खड़गावत कांग्रेस सचिव संतोष परिहार महिला कांग्रेस पदाधिकारी मुमताज शेख भारती सैनी योगी विलास नाथ जी महाराज और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *