भक्ति के रंग में रंगी दिगम्बर जैन नसियाजी में 24 तीर्थंकरों का पूजन और संगीतमय भजनों की प्रस्तुति

भक्ति के रंग में रंगी दिगम्बर जैन नसियाजी में 24 तीर्थंकरों का पूजन और संगीतमय भजनों की प्रस्तुति
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
ram Ratan Kochar

बीकानेर, 8 मार्च 2026। पुराने जेल मार्ग पर स्थित ऐतिहासिक दिगम्बर जैन नसियाजी में रविवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में पिछले साढ़े पांच माह से चल रहे विशेष पूजा-पक्षाल अभियान का भव्य समापन चतुर्विंशति विधान के साथ हुआ।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मंत्रोच्चार के साथ 24 तीर्थंकरों को चढ़ाया अर्ध्य
दिगम्बर जैन समाज के सचिव धनेश जैन ने बताया कि सौ वर्ष प्राचीन इस नसियाजी में मूलनायक भगवान सुपार्श्वनाथ सहित भगवान आदिनाथ, चंदा प्रभु, शांतिनाथ, पदमप्रभु, पार्श्वनाथ, और मुनि सुव्रत स्वामी का विशेष पूजन किया गया। विधिकारक विप्लव जैन, राजेन्द्र जैन और अनुराग जैन के सानिध्य में 71 मंत्रों के साथ अष्टद्रव्य अर्पण कर 24 तीर्थंकरों को अर्ध्य चढ़ाया गया। भक्तों ने पूरी सविधि और भक्ति भाव के साथ तीर्थंकरों की स्तुति वंदना की।

pop ronak

भजनों की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण करौली के श्रीमहावीरजी से आईं भजन गायिका पलक जैन और बीकानेर के वीरेन्द्र ‘पप्पूजी’ बांठिया की संगीतमय प्रस्तुतियां रहीं। उनके द्वारा गाए गए भजनों “मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे”, “आंगणियां जी म्हारे आंगणिया” और “रंगमा-रंगमा रे, प्रभु थारा रंग मां” पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाएं भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। पूरा मंदिर परिसर “ऊंचे-ऊंचे शिखरों वाला है यह तीर्थ” जैसे भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *