जैन आइकॉनिक प्रीमियर लीग: क्वार्टर फाइनल में चौकों-छक्कों की बौछार, कल सेमीफाइनल और फाइनल का महामुकाबला

जैन आइकॉनिक प्रीमियर लीग
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

बीकानेर, 8 मार्च । इनकोर इवेंट की ओर से रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र के घड़सीसर मार्ग स्थित ‘दी पॉवर प्ले स्टेडियम टर्फ-360’ में आयोजित चार दिवसीय जैन आइकॉनिक प्रीमियर लीग (JIPL) अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुँच गई है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को हुए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने मैदान के चारों ओर रनों की बारिश कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

मैदान पर दिखा दम, कल होगा खिताबी फैसला
आयोजन समिति के सिद्धार्थ पारख ने बताया कि रविवार को हुए नॉक-आउट मैचों में खिलाड़ियों ने असाधारण खेल भावना और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। हर टीम ने अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया। अब सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जहाँ इस लीग की विजेता टीम का फैसला होगा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

प्रायोजकों और टीम मालिकों ने बढ़ाया उत्साह
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रायोजक और टीम ओनर मैदान पर मौजूद रहे। भंवरी ज्वैलर्स, सोमनाथ, विनोद एग्रो, एच.डी. स्ट्राइकर्स, सोलर हाउस, और धन लक्ष्मी सिक्योरिटीज सहित कई प्रमुख औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में गणिपति हॉलीडेज, जैन मेडिसिटी, मोबाइल हट और सांचल सोलर जैसे ब्रांड पार्टनर्स का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, और कल होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *