इंटरव्यू के बहाने होटल ले जाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी कर रहा था ब्लैकमेल

पुलिसिया लापरवाही व खाकी की नाकामी से बड़ी बहन के बाद छोटी से भी गैंगरेप, न्याय न मिलने पर परेशान छोटी बहन ने भी खाया जहर
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
STBA 5 JUNE 2026
  • नौकरी के नाम पर धोखा

नोखा (बीकानेर), 9 मार्च । नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती के साथ दरिंदगी और उसे ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल युवती का विश्वास तोड़ा, बल्कि अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे लंबे समय तक प्रताड़ित भी किया। पीड़िता की शिकायत पर नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

ऐसे बिछाया जाल
पुलिस के अनुसार, पीड़िता पिछले दो महीनों से एक निजी अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट और अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थी। इसी दौरान आरोपी राम सुथार, जो दवाइयों के प्रचार (MR) के सिलसिले में अस्पताल आता था, उससे संपर्क में आया। आरोपी ने युवती को किसी बड़े अस्पताल में बेहतर वेतन और ऊंचे पद पर नौकरी दिलाने का लालच देकर अपना शिकार बनाया।

pop ronak

नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी
रिपोर्ट में बताया गया है कि गत 17 नवंबर को आरोपी उसे नौकरी के इंटरव्यू के बहाने अपने साथ ले गया। वहां एक होटल में उसने युवती को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब वह बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और इस दौरान उसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए।

ब्लैकमेलिंग का सिलसिला
होश आने पर जब युवती ने विरोध किया, तो आरोपी ने उन वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बदनामी के डर से युवती खामोश रही, जिसका फायदा उठाकर आरोपी उसे बार-बार विभिन्न स्थानों पर ले जाकर धमकाता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

चंगुल से छूटकर पहुंची घर
गत 7 मार्च को पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। सोमवार को परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुँचकर उसने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी है।

 

sesumo school
sjps

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *