राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: 3 जिलों में लू का कहर, 14 मार्च से आंधी-बारिश की चेतावनी

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: 3 जिलों में लू का कहर, 14 मार्च से आंधी-बारिश की चेतावनी
mmtc 31 oct 2026
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

जयपुर/बीकानेर, 11 मार्च । राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहाँ एक ओर पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव (लू) ने जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण आगामी दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में बुधवार को भी हीटवेव का असर रहा। जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा के इलाकों में दोपहर में लू चली। यहां अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री दर्ज हुआ। आगामी दिनों में तेज गर्मी को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने हीटवेव से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी की है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

इधर, गंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए, जिससे यहां तापमान में मामूली गिरावट हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार से हीटवेव का दौर थमने और 14 मार्च से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान जारी किया है। 14 मार्च को 8 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान
प्रदेश में आज सबसे ज्यादा 40.8 डिग्री अधिकतम तापमान बाड़मेर में दर्ज हुआ। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और फलोदी में 39.2 डिग्री दर्ज होने के साथ ही इन इलाकों में दिन में हीटवेव का प्रभाव रहा। बाड़मेर में लगातार 3 दिनों से हीटवेव का असर है।
इन जिलों के अलावा वनस्थली (टोंक) में 38.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 38.6 डिग्री, जोधपुर और चूरू में 38.1 डिग्री, भीलवाड़ा, उदयपुर और सिरोही में 37.2 डिग्री, दौसा में 37.3 डिग्री, कोटा और जयपुर में 37 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इन सभी शहरों में दिन में तेज झुलसाने वाली गर्मी रही। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर रहा।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

हीटवेव के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी की गाइडलाइन
हीटवेव का दौर शुरू होने और आगामी दिनों में इसके बढ़ने की संभावना को देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने गाइडलाइन जारी की है। डिपार्टमेंट ने हर सरकारी हॉस्पिटल में पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक रखने का निर्देश जारी किया है।

मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को गर्मी से बचाने के लिए कूलर-पंखे, AC, पीने के पानी और धूप से बचने के लिए छाया (शेड) की व्यवस्था करने को कहा है। इसके अलावा, जिला स्तर पर मौजूद हॉस्पिटलों में 10 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर 3 से 6 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पर 1 बेड आरक्षित करने के लिए कहा है।

कल से हीटवेव से थोड़ी राहत मिलेगी
उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर बुधवार को राजस्थान के उत्तरी छोर पर दिखा। श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ के एरिया में दोपहर बाद हल्के बादल छाए। इससे इन शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में 12 मार्च से पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने और हीटवेव से राहत रहने की संभावना जताई है। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *