बीकानेर में सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों का भव्य समारोह आयोजित

बीकानेर में सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों का भव्य समारोह आयोजित
shreecreates
quicjZaps 15 sept 2025
surender bothra

बीकानेर, 12 मार्च । ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, बीकानेर द्वारा जेएनवी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर प्रन्यास सभागार में ‘होली मिलन सह सम्मान समारोह’ का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जहां सेवानिवृत्त बैंकर्स ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, वहीं समाज और बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले वरिष्ठ सदस्यों का अभिनंदन भी किया गया।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

वरिष्ठ बैंकर्स का सम्मान
समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजिन्दर मोहन शर्मा और विशिष्ट अतिथि अरविन्द भारद्वाज थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भूदेव शर्मा ने की। इस दौरान वर्ष 2014 में सेवानिवृत्त हुए 16 वरिष्ठ सदस्यों को माल्यार्पण, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले सदस्यों में आनंद कुमार सैनी, भगवान दास पुरोहित, दाउलाल अग्रवाल, बाबूलाल शर्मा, बुलाकी राम जयपाल, चन्द्र शेखर आचार्य, दर्शनलाल भटेजा, जगदीश राय सेठी, जेठाराम चौधरी, कौशल कुमार कालरा, किशन सिंह चौहान, मोहम्मद इकबाल, राजेन्द्र कुमार वर्मा, रामेश्वर लाल छींपा, रामदेव हर्ष और शैलेन्द्र कुमार सक्सेना शामिल रहे।

pop ronak

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम की शुरुआत वंदना सारवाल द्वारा प्रस्तुत ‘सरस्वती वंदना’ से हुई। सचिव आर.के. शर्मा ने बताया कि नलिन सारवाल के संयोजन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जितेन्द्र माथुर, जे.आर. सेठी, आर.के. ग्रोवर, सरोज बोड़ा, कवयित्री मनीषा आर्य सोनी और हुलास चंद व्यास सहित कई सदस्यों ने मधुर गीत और कविताएं पेश कीं। विशेष रूप से बाल प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी परिजनों और सदस्यों का मन मोह लिया।

अनुभवों का साझा और आभार
समारोह में के.आर. उपाध्याय, गौरीशंकर खत्री और वाई.के. शर्मा योगी ने अपने आशीर्वचन दिए और सेवानिवृत्ति के बाद सक्रिय सामाजिक जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का सफल संचालन आर.के. शर्मा और सैयद मुश्ताक अली ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन भूदेव शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम.एम.एल. पुरोहित, मांगी लाल सेवग, सुरेश शर्मा, रवि राजवंशी सहित 100 से अधिक सेवानिवृत्त बैंकर्स और उनके परिवार उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *