संभावित रेल दुर्घटना बचाने वाले रेल कर्मचारियों का सम्मान

संभावित रेल दुर्घटना बचाने वाले रेल कर्मचारियों का सम्मान
क्विक जेप्स विज्ञापन 13 oct 2026

 

बीकानेर , 4 जनवरी। संरक्षात्मक कार्य में प्रोत्साहन देने के उद्देशय से संरक्षित रेल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रेल कर्मचारियों को मण्डल रेल प्रबंधक डॉ. आशीष कुमार द्वारा संरक्षा पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

प्रदीप, ट्रैक मेंटेनर (तृतीया), लाहली (भिवानी) द्वारा दिनांक 31.12.2023 को पेट्रोल-मैन ड्यूटी के दौरान रोहतक- भिवानी खंड पर पटरियों की वेल्डिंग टूटी हुई पाई इसके बाद में उसको तुरंत प्रभाव से अटेंड किया और उन्होंने ट्रैक का बचाव किया।

pop ronak
bhikharam chandmal advertisment change 24 oct 2026

मुकेश ट्रैक मेंटेनर (प्रथम) जीता खेड़ी (भिवानी) द्वारा दिनांक 31.12.2023 को अपनी ड्यूटी के दौरान भिवानी- हिसार सेक्शन के बीच पटरियों की वेल्डिंग टूटी हुई पाई इसके बाद में उसको तुरंत प्रभाव से अटेंड किया और उन्होंने ट्रैक का बचाव किया।

नरसी राम विश्नोई ट्रैक मेंटेनर ( चतुर्थ ) दरबारी (बीकानेर) द्वारा दिनांक 30 12 2023 को अपनी पेट्रोल-मैन ड्यूटी के दौरान नाल-गजनेर सेक्शन के बीच गश्त के दौरान वेल्डिंग टूटी हुई पाई इसके बाद में उसको तुरंत प्रभाव से अटेंड किया और उन्होंने ट्रैक का बचाव किया।

देवी सिंह ट्रैक मेंटेनर (द्वितीय) लालगढ़ (बीकानेर( द्वारा दिनांक 29.12.2023 को अपनी की-मैन ड्यूटी के दौरान लालगढ़-नाल सेक्शन के बीच गश्त के दौरान वेल्डिंग टूटी हुई पाई इसके बाद में उसको तुरंत प्रभाव से अटेंड किया और उन्होंने ट्रैक का बचाव किया।

अमित घायल ट्रैक मेंटेनर (चतुर्थ) धीरेरा (बीकानेर) द्वारा दिनांक 22.12.2023 को अपनी की-मैन ड्यूटी के दौरान पटरियों की वेल्डिंग टूटी हुई पाई इसके बाद में उसको तुरंत प्रभाव से अटेंड किया और उन्होंने ट्रैक का बचाव किया।

पूरणमल नायक ट्रैक मेंटेनर (प्रथम) गैंग संख्या 14 रतनगढ़ यार्ड द्वारा दिनांक 20.12.2023 को कि-मैन ड्यूटी के दौरान रतनगढ़ लूप लाइन नंबर 1 से गाड़ी संख्या 14823 के दौरान जोर की आवाज सुनाई दी वहां जाकर देखा तो वेल्डिंग टूटी हुई मिली इसके बाद में उसको तुरंत प्रभाव से अटेंड किया और उन्होंने ट्रैक का बचाव किया।

इस सजगतापूर्ण कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कर्मचारियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक की रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) अमित जैन, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

adv change on 24 oct 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *