भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर सूरसागर झील में मनेगी ‘दीपावली’

एन.डी.पी.एस. न्यायालयों में अधिवक्ताओं के अधिकारों पर कुठाराघात बर्दाश्त नहीं होगा-
STBA 5 JUNE 2026
quicjZaps 15 sept 2025
  • 11 हजार दीपकों से रोशन होगा बीकानेर

बीकानेर, 15 मार्च । भारतीय नववर्ष (चैत्र प्रतिपदा) के स्वागत की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस उपलक्ष्य में आगामी बुधवार, 18 मार्च को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा ऐतिहासिक सूरसागर झील परिसर में एक भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

indication
L.C.Baid Childrens Hospiatl

11 हजार दीपकों का महा-अनुष्ठान
समिति के अध्यक्ष मदन मोदी की अध्यक्षता में रविवार को नगर निगम के पास स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। इस वर्ष भी समिति द्वारा सूरसागर के घाटों को 11 हजार दीपकों की रोशनी से जगमगाया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की भव्यता और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

pop ronak

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी
तैयारी बैठक में समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित, विजय सिंह पड़िहार, ज्ञानप्रकाश यादव, मनीष आचार्य, मोहित राजपुरोहित और दुष्यंत चौहान सहित कई सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।

आमजन से अपील
समिति के संस्थापक सदस्य उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने समस्त बीकानेर वासियों और सनातन धर्मप्रेमियों से आह्वान किया है कि वे बुधवार सायंकाल अधिक से अधिक संख्या में सूरसागर पहुँचें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल नववर्ष का स्वागत है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक भी है।

 

sjps
sesumo school

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *