बीकानेर के सरकारी समाचार
बीकानेर के सरकारी समाचार


- आंतरिक सुरक्षा समिति की बैठक 1 अप्रैल को
बीकानेर, 25 मार्च। जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा समिति की बैठक 1 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने दी।
======


- स्व. मनोज रैण की स्मृति में स्वास्थ्य केंद्र को भेंट किए दो एयर कूलर
बीकानेर, 25 मार्च। स्व. मनोज रैण की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी दीपिका मनोज रैण एवं डॉ. सुचित्रा जनागल द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संख्या 3 के जनरल वार्ड के मरीजों की सुविधा हेतु दो बड़े एयर कूलर भेंट किए गए। इस पहल से अस्पताल में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर संस्था प्रभारी योगेश साध, डॉ. सुचित्रा जनागल एवं ओमप्रकाश मेघवंशी द्वारा दीपिका मनोज रैण का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त चिकित्सालय परिवार ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
======


- राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
बीकानेर, 25 मार्च। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में नगर निगम चुनाव-2026 के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 24 मार्च को किया गया। इसके संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, नगर निगम बीकानेर पश्चिम रमेश देव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष संजय पाल आदि मौजूद रहे। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली की साॅफ्ट काॅपी, मतदान केन्द्रों और प्रगणकों की सूची उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां प्रस्ततु करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। अंतिम तिथि से पूर्व मतदाता मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर सकता है।
प्रारूप प्रकाशन के समय वंचित मतदाता अंतिम तिथि से पूर्व अपना नाम पंजीयन करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रगणक, विशेष अभियान की तिथि 29 मार्च और 5 अप्रैल, रविवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तथा शेष अवधि में दोपहर 2 बजे पश्चात् शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित होकर दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दावे और आक्षेप देने के लिए फार्म 3, 5 और 6 की जानकारी दी। सभी प्रतिनिधियों को अपने-अपने दलों के कार्यकर्ताओं को संबंधित प्रगणक को सहयोग देने की अपील की।
==========
- औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर सोमवार को
बीकानेर, 25 मार्च। राजस्थान वित्त निगम, चोपड़ा कटला रानी बाजार में 30 मार्च को औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के उद्यमियों एवं युवाओं को विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रबंधक (शाखा) शिविर में राजस्थान वित्त निगम द्वारा रीको लिमिटेड से भूमि क्रय हेतु ऋण, उद्योग, होटल-रेस्टोरेंट तथा सूचना प्रौद्योगिकी इकाइयों की स्थापना से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान के बाद प्रभावी ब्याज दर 5.5 प्रतिशत वार्षिक के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, सरल योजना तथा निगम की गुड बोरोवर योजना के तहत स्थायी संपत्तियों एवं कार्यशील पूंजी के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया समझाई जाएगी। शिविर स्थल पर ही ऋण आवेदन पत्र तैयार करवाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
=======
- राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
बीकानेर, 25 मार्च। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में नगर निगम चुनाव-2026 के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 24 मार्च को किया गया। इसके संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, नगर निगम बीकानेर पश्चिम रमेश देव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में शहर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष संजय पाल आदि मौजूद रहे। उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली की साॅफ्ट काॅपी, मतदान केन्द्रों और प्रगणकों की सूची उपलब्ध करवाई। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां प्रस्ततु करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल है। अंतिम तिथि से पूर्व मतदाता मतदान केन्द्र पर उपस्थित होकर निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर सकता है।
प्रारूप प्रकाशन के समय वंचित मतदाता अंतिम तिथि से पूर्व अपना नाम पंजीयन करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी प्रगणक, विशेष अभियान की तिथि 29 मार्च और 5 अप्रैल, रविवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक तथा शेष अवधि में दोपहर 2 बजे पश्चात् शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्रों पर उपस्थित होकर दावे-आपत्तियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल को किया जाएगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दावे और आक्षेप देने के लिए फार्म 3, 5 और 6 की जानकारी दी। सभी प्रतिनिधियों को अपने-अपने दलों के कार्यकर्ताओं को संबंधित प्रगणक को सहयोग देने की अपील की।
=======
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के वार्षिक भौतिक सत्यापन से शेष 21 हजार 178 पेंशनर्स को करवाना होगा सत्यापन
बीकानेर, 25 मार्च। जिले में 2 लाख 51 हजार 647 पेंशनर्स है, जिसमें से 1 लाख 80 हजार 363 वृद्धजन पेंशनर्स, 55 हजार 415 विधवा पेंशनर्स, 15 हजार 87 विशेष योग्यजन पेंशनर्स तथा 782 कृषक वृद्धजन पेंशनर्स लाभ ले रहे हैं। जिनमें से दो लाख 29 हजार 471 (91.19 प्रतिशत) द्वारा भौतिक सत्यापन करवा लिया गया है तथा 22 हजार 178 द्वारा भौतिक सत्यापन करवाया जाना शेष है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल डी पंवार ने बताया कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसके लिए पेंशन धारक ई मित्र पर बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट इंप्रेशन के माध्यम से भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं। बायोमेट्रिक से वंचित रहे पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आइरिस स्कैन से भी करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एंड्राइड मोबाइल ऐप के माध्यम से भी फेस रिकॉग्निशन के आधार पर वार्षिक भौतिक सत्यापन किया जा सकता है।
पंवार ने बताया कि किसी पेंशनर का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/ उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी पोर्टल पर लाॅगइन कर संबंधित पेंशनर का पीपीओ नंबर दर्ज करने पर उस पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर भौतिक सत्यापन कर सकते हैं।
=====
- विधिक माप विज्ञान विभाग ने दो इकाइयों पर लगाया जुर्माना
बीकानेर, 25 मार्च। विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ (उपभोक्ता मामले विभाग) द्वारा विभागीय निर्देशानुसार उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और व्यापारिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के क्रम में बीकानेर में दो दिवसीय प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान रीको इण्डस्ट्रीयल एरिया तथा खारा इंडस्ट्रीयल एरिया में विधिक माप विज्ञान अधिकारी दीपक पूनिया के नेतृत्व में श्री एग्रो इंडस्ट्रीज और नू-केम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान इकाई में पैक किए जा रहे काजू एवं मूंगफली के तेल के डिब्बा बंद पैकेटों के वनज, लेबलिंग एवं आवश्यक घोषणाओं की जांच की गई। श्री एग्रो इंडस्ट्रीज में पैकेज रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं था और पैकेटों में वजन की कमी पाई गई। नू-केम फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में पैकेज रजिस्ट्रेशन उपलब्ध नहीं पाया गया तथा इलेक्ट्राॅनिक कांटे असत्यापित पाए गए। दोनों इकाइयों पर 47 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया तथा सभी अनियमितताओं को दूर करने के लिए पाबंद किया गया।
=======
- खजूर उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन व विपणन पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार सम्पन्न
- दो दिवस तक खजूर के विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर हुई कृषि वैज्ञानिकों व किसानों के बीच चर्चा, क्षेत्र विस्तार की सम्भावनाओं पर हुआ गहन मंथन
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत खजूर फल बगीचा स्थापना पर किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान देय
बीकानेर, 25 मार्च। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजनान्तर्गत स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास निदेशालय सभागार में खजूर उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन व विपणन के अवसर एवं संभावनाएं विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह सेमिनार उद्यान विभाग, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय तथा केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
दो दिवसीय सेमिनार के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत, विशिष्ठ अतिथि निदेशक डीएचआरडी, डॉ एच एल देशवाल तथा विशेष अतिथि सीआईएएच खजूर विशेषज्ञ डॉ. रामकेश मीणा व कीट वैज्ञानिक एसकेआरएयू डॉ बीडीएस नाथावत अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में खजूर क्षेत्र विस्तार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए बीकानेर को खजूर हब के रूप में विकसित करने के प्रयास किए जाने चाहिए। निदेशक डीएचआरडी डॉ एच एल देशवाल ने खजूर क्षेत्र विस्तार की सम्भावनाओं पर प्रकाश डाला। कीट वैज्ञानिक एसकेआरएयू डॉ बीडीएस नाथावत ने खजूर में लगने वाली कीट व्याधियों के नियंत्रण उपाय के बारे में विस्तार से बताया।
सीआईएएच खजूर विशेषज्ञ डॉ. रामकेश मीणा ने खजूर उत्पादन, विभिन्न किस्मों के साथ ही खजूर पैकेज आफ प्रेक्टिस के बारे में विस्तार से बताया। सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने बताया कि खजूर क्षेत्र विस्तार की सम्भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत खजूर फल बगीचा स्थापना पर किसानों को 75 प्रतिशत अनुदान उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा है। सेमिनार में दो दिवस में आयोजित 10 तकनीकी सत्रों में काफी बड़ी संख्या में युवा प्रगतिशील नवाचारी उद्यान किसानों ने भाग लिया व विस्तृत चर्चा की। सभी प्रतिभागी किसानों को अतिथियों द्वारा सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उद्यान विभाग से कृषि अधिकारी जोधराज कालीरावणा ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में उद्यान विभागीय अधिकारी सेमिनार संयोजक रमेश भाम्भू, लक्ष्मण सिंह शेखावत, अनिरूद्ध, पुष्पेन्द्र सिंह, धर्मपाल, बनवारीलाल सैनी, करणीदान इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक उद्यान मुकेश गहलोत ने किया।
========
- सीएसआर एवं एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर, 25 मार्च। सीएसआर एवं एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को बीकानेर जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों, उद्योग से जुडे़ व्यक्तियों एवं आम नागरिकों को सीएसआर नीतियों एवं एमएसएमई योजनाओं के बारे मेें विसतीय सहायता, सब्सिडी, प्रशिक्षण एवं मार्केटिग से संबंधित अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिले के सीएसआर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उनके द्वारा करवाये गये कार्यों की जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए एवं विषेषज्ञों से अपने प्रश्नों के समाधान प्राप्त किए। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में इस प्रकार के और अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।
============
